आज दिनांक 22 अप्रेल 2020 बुधवार- वैशाख मास की अमावश्या दिनरात रहेगी- रेवती नक्षत्र दोपहर 01/18 बजे तक रहेगा फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा मीन राशी में दोपहर 01/18 बजे तक रहेगा फिर मेष राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12/37 बजे से 02/14 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- गंडमूल नक्षत्र दिनरात रहेगे-
मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बिना वजह ही कोई बात तनाव का कारण बन सकती है | किसी को कडवे शब्द न कहे और न ही किसी से उधार आदि ले नहीं तो वापस चुकाना भारी पड़ेगा | यात्रा प्रवास पर बहुत जरुरी हो तो ही जाए या टाल दे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ दिन है धनदायक और सफलता से भरपूर दिन है इसका आप पूरा लाभ ले और दिनभर काम में ध्यान दे तो शाम तक मन के अनुकूल सफलता मिल जाएगी | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | धन मिलेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपको किसी सार्वजानिक सभा अथवा समूह में प्रशंसा मिलेगी या कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है | नए काम की योजना सफल हो जाएगी | स्थान परिवर्तन के योग भी बने हुए है | ये समय कुछ नए काम करने का है |
कर्क- आपके लिए अब धीरे धीरे समय में सुधार हो रहा है पुराने रुके अटके काम आज शुरू करे लाभ मिलेगा | पिछले दिनों हुई हानि की भरपाई आप कर लेगे | आप अपने बुधि चातुर्य से भी कुछ लाभ प्राप्त करेगे | आपकी कुछ पुराणी कामना पूर्ति का दिन है |
सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है सभी ग्रह खासकर के चंद्रमा शुभफल नहीं दे रहा है मानसिक अशांति रहेगी कोई बात बिना वजह परेशानी का सबब बन सकती है | चौट आदि से सावधान रहे | किसी को कडवे शब्द न कहे नहीं तो मानहानि होगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक है किसी नए मित्र से मुलाकात होगी और हो सकता है वो मित्र विपरीत लिंग का हो तो आपको बहुत ख़ुशी होगी | आज प्रेम प्यार बढ़ने और मूड रोमांटिक बनेगा | होटल आदि में भी शाम को जा सकते है |
तुला- आपके लिए आज का दिन परिश्रम वाला है काम की अधिकता कही स्वास्थ्य पर असर न करे इसका ध्यान रखे | किसी बात को लेकर के बहुत चिंतन न करे | किसी के बिच बचाव में पड़ना आपको भारी पड़ सकता है | मन की बात किसी को न कहे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है गर कही लम्बी यात्रा पर जाना चाहते है तो जा सकते है और आज सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | संतान पक्ष से भी ख़ुशी के समाचार प्राप्त होगे | मित्रो के सहयोग से काम बना लेगे |
धनु- आपके लिए आज का दिन विशेष तो नहीं कहा जायेगा फिर भी अच्छा और सफल दिन हो सकता है बस आपको आज सभी काम बहुत सावधानी और होशियारी से करेगे तो हानि से बच जायेगे और निर्णय करने से पहले परिवार की सलाह अवश्य ले |
मकर-आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और बिना किसी खास प्रयास के आपको सभी काम बना लेने में सफलता मिल जाएगी | आपको आज धार्मिक कार्यो में खर्च करना पड़ सकता है आपके दिमाग में योजनाए बनती और बिगडती ही रहेगी |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक है थोड़े प्रयास से ही काम बन जायेगे | घर में भी मेहमान आयेगे और आपको मेहमानवाजी भी करना पड़ेगा | आज आप कोई नए काम की योजना बनाना चाहते है तो बना सकते है | यात्रा को हो सके तो टाल दे
यह भी पढ़ें :जानें कैलाश मंदिर का भव्य इतिहास
मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे वो भी पुरे हो जायेगे | अच्छे वस्त्र और सुस्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा कही दूर लम्बी यात्रा पर आप जा सकते है | धन योग भी प्रबल है |
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.