बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना?

देश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. उत्तर भारत में लगातार सर्द हवाएं चल रही है, जिसके कारण ठंड में और ज्यादा इजाफा हो रहा है.

जानिए उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना?

देश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. उत्तर भारत में लगातार सर्द हवाएं चल रही है, जिसके कारण ठंड में और ज्यादा इजाफा हो रहा है. इसके अलावा देश में कई जगहों पर बर्फबारी भी देखने को मिल रही है तो कहीं घना कोहरा भी देखा जा रहा है.

विज्ञापन
rain non fiii

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा जबकि यूपी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और पूरे उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा और वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान भी गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है.

rain non

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं. पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह धुंध के चलते कम दृश्यता के कारण उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के गैस टैंकर को टक्कर मारने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़े:अस्थमा रोगी कैसे कोरोना संक्रमण से बच सकते है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →