Advertising
Home Breaking News Hindi सवाल 86 – मनुष्य के दिमाग के बारे में रोचक तथ्य क्या...
Advertising
<

सवाल 86 – मनुष्य के दिमाग के बारे में रोचक तथ्य क्या हैं ?

5139
Human-Brain

दोस्तों और प्यारे साथियों आज एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी सेवा में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कुछ लोगों ने सवाल पूछा है कि ‘’मनुष्य के दिमाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य क्या हैं ‘’? यह सवाल मनोविज्ञान से जुड़ा हुआ है और इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

1- वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में सबसे जटिल और रहस्मयी चीज़ और कुछ नहीं हमारा ‘दिमाग’ है।

2- हमारे दिमाग में करीब (cells ) होते हैं।

3- हमारे दिमाग में लगभग 73% पानी होता है। केवल 2 फीसदी पानी की कमी से आपकी सजगता और याद पर असर होता है।

4- जिस व्यक्ति के बारे में आप सोने से पहले सोचते हो वही आपकी ख़ुशी और गम का कारण बनता है।

5-  आपका दिमाग 15 से 25 वॉट की बिजली पैदा करता है, जो एक मामूली LED लाइट को जलाने के काफी है।

6- हर मिनट हमारे दिमाग से इतना खून गुजरता है कि एक वाइन की बोतल भर जाये। (लगभग 700 से 1000 मिलीलीटर )।

7-  एल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग का वज़न लगभग 1230 ग्राम था जो एक आम दिमाग से 10 फीसदी कम है।

Advertising

8- हद से ज़्यादा सोचने से और टेंशन लेने से आपका दिमाग सिकुड़ जाता है।

9- – ज़्यादातर लोगों को लगता है कि हम अपने दिमाग का 10 फीसदी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। हम अपने दिमाग का हर समय पूरा इस्तेमाल करते है। रात में सोने के दौरान भी इस्तेमाल करते हैं।

10- आमतौर पर मनुष्य के दिमाग में एक दिन में करीब 50 हजार विचार आते हैं और हैरानी की बात यह है कि उनमें से करीब 70 फीसदी विचार सकारात्मक नहीं बल्कि नकारात्मक होते हैं।

11- मनुष्य के दिमाग को अगर 5 मिनट ऑक्सीजन न मिले तो इससे भारी नुकसान हो सकता है।

12- सबसे बड़े दिमाग व्हेल मछली का है, वजन लगभग 8 किलोग्राम (18 पौंड) होता है।

13- जब हम हंस रहे होते हैं, तब हमारे दिमाग के पांच क्षेत्र सक्रिय होते हैं।

14- दिमाग को कभी दर्द नहीं होता।

15- मानव दिमाग में दो भाग होते है बायां और दाया। दिमाग का दायां भाग दाएं भाग को नियंत्रित करता है और बायां भाग शरीर के बायें भाग को।

आशा करता हूं कि आप सभी को इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप लोग ऐसे ही सवाल पूछते रहिए हम उन सवालों के जवाब आपको खोजकर देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपनेसवाल पूछ सकते है। इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद।

ये भी पढ़ें : सवाल 77 – मुंबई के ताज होटल के वेटरों को कितनी सैलरी मिलती है ?

Advertising