Advertising
Home Breaking News Hindi Kirti Kulhari ने पति Saahil Sehgal से अलग होने का लिया फैसला,...
Advertising
<

Kirti Kulhari ने पति Saahil Sehgal से अलग होने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

106
Kirti Kulhari ने पति Saahil Sehgal से अलग होने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर छलका दर्द


नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने अपने पति साहिल सहगल (Saahil Sehgal) से अलग होने का निर्णय ले लिया है. कीर्ति कुल्हारी ने ये जानकारी अपने फैंस से एक पोस्ट करके साझा की है. कीर्ति ने साहिल सहगल से 2016 में शादी की थी. अब 5 साल बाद कपल ने शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है. 

कीर्ति-साहिल ने लिया अलग होने का फैसला

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से ये बात कही है. उन्होंने लिखा, ‘एक सिंपल नोट के साथ मैं सभी को यह बता रही हूं कि मेरे पति साहिल सहगल (Saahil Sehgal) और मैंने अलग होने का फैसला किया है. कागज पर नहीं जीवन में. यह फैसला किसी के साथ होने की तुलना में काफी मुश्किल है. दो लोग साथ आते हैं तो हर कोई जश्न मनाता है और आप भी उसे प्यार करते हैं और परवाह करते हैं. किसी के साथ न रहने का फैसला भी उन सभी लोगों को दुख पहुंचाता है. यह आसान नहीं है. यह मेरे लिए इतना आसान नहीं है, लेकिन यही फैसला है.’

2016 में की थी शादी

कीर्ति (Kirti Kulhari) ने आगे कहा, ‘जो लोग सच में परवाह करते हैं, उन्हें बता दूं कि मैं एक सही जगह पर हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग मेरे जीवन में मायने रखते हैं, वो भी ठीक होंगे. इस पर कमेंट्स नहीं करेंगे… आपकी कीर्ति कुल्हारी.’ कीर्ति कुल्हारी ने ‘पिंक’ फिल्म की रिलीज से कुछ महीनों पहले 2016 में साहिल (Saahil Sehgal) से शादी की थी.

 

कीर्ति ने कही थी ये बातें

टीओआई को दिए इंटरव्यू में कीर्ति (Kirti Kulhari) ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे. इसके साथ ही कहा, ‘मेरी शादी ने मेरे करियर को सबसे अच्छे तरीके से प्रभावित किया है. मेरा एक पति है जो फिल्मों के बारे में मुझसे ज्यादा जानता है. मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है. हम साथ में फिल्म देखते हैं और चीजों पर चर्चा करते हैं. मैं खुद को एक एक्टर होने के तौर बेहतर किया है और मेरी शादी से पहले मेरी जो भी आशंकाएं थीं वो सब कहीं सी गई थीं. उन्होंने अच्छी तरह से मेरा समर्थन किया और मुझे यहां तक ​​पहुंचने में मदद की.’ 

VIDEO

Advertising

ये भी पढ़ें: किरण खेर की बीमारी को लेकर अनुपम खेर ने लिखा इमोशनल नोट, फैंस से की गुजारिश

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 





Source link

Advertising