मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

मिट्टी से बनी इन चीज़ों को घर में रखने से दूर होती है धन की समस्या

घर में खुशहाली कायम रखने के लिए वास्तुशास्त्र का बहुत बड़ा योगदान होता है। लोग घर बनवाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि कौन सी चीज कहाँ रहेगी और कहाँ नहीं।

मिट्टी से बनी इन चीज़ों को घर में रखने से दूर होती है धन की समस्या

घर में खुशहाली कायम रखने के लिए वास्तुशास्त्र का बहुत बड़ा योगदान होता है। लोग घर बनवाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि कौन सी चीज कहाँ रहेगी और कहाँ नहीं। ऐसा कहा जाता है कि घर में मिटटी के घड़े का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के मॉडर्न जमाने में शायद ही कोई घर में घड़ा रखता होगा।

विज्ञापन

लोग गर्मियों में जरूर घड़ा जरूर आजकल रखते हैं। घड़ा न केवल पानी को ठंडा रखता है बल्कि स्वाद में भी उसे मीठा बन देता है। इसलिए घर में मिटटी से बना कोई न कोई सामान जरूर रखें चाहे वह सुराही हो या घड़ा। आइये जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार इसका क्या महत्व है।

वास्तुशास्त्र में यह वर्णन है कि व्यक्ति को हमेशा अपने घर में मिटटी का घड़ा और सुराही रखनी चाहिए और मिटटी के इन वर्तनों को कभी खाली भी नहीं रखना चाहिए। सबसे जरूरी बात अगर आप सुराही और घड़े को घर के उत्तर दिशा में रखते हैं तो देवताओं की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में देवताओं का वास रहता है।

इसके अलावा अगर आप मिट्टी के वर्तनों से पेड़ या पौधों में पानी देते हैं तो इससे आपका मानसिक तनाव दूर रहता है।

ऐसा कहा जाता है कि मिटटी से वर्तनों में पानी रखने से घर-परिवार के लोगों के बीच रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। और सभी लोग खुशहाल रहते हैं।

अगर आपके घर में ढेर साड़ी परेशानियां है, घर में झगड़ा होता है तो आप प्रतिदिन मिटटी के घड़े के सामने एक दीपक जलाएं। इससे घर में पसरी हुई आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। रूपये-पैसों की समस्या होने पर इस वास्तु नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोहली: पंत के ख़राब खेलने पर दर्शकों को धोनी का नाम लेकर नहीं चिल्लाना चाहिए

हम सभी मिटटी से जुड़े हुए हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि मिटटी से बनी भगवान् की मूर्ति घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे धन से जुडी सभी परेशानियां दूर होती हैं।

वर्तमान समय में लोग चाहे जितना मॉडर्न क्यू न हो जाए लेकिन पुराने जमाने की चीज़ों की महत्ता कम नहीं हो जाती है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →