Advertising
Home एंटरटेनमेंट Kareena Kapoor Khan को बिंदी लगाना है पसंद, देखिए ये इंडियन अवतार
Advertising
<

Kareena Kapoor Khan को बिंदी लगाना है पसंद, देखिए ये इंडियन अवतार

510
Kareena Kapoor Khan को बिंदी लगाना है पसंद, देखिए ये इंडियन अवतार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कहा कि उन्हें बिंदी बहुत पसंद है और इसे पहनना बेहद खास है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कहा कि उन्हें बिंदी बहुत पसंद है और इसे पहनना बेहद खास है. करीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जहां वह सफेद कुर्ता और एक स्मॉल राउंड काली बिंदी में दिख रही हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं.

करीना कपूर का नया लुक
एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बिंदी लगाने में कुछ खास बात है. बहुत पसंद है यह.’ इस तस्वीर को अबतक 572,861 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. करीना ने हाल ही में आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है. 12 अगस्त को, करीना और उनके पति सैफ अली खान ने अपने परिवार में एक नए मेहमान आने की घोषणा की थी.

करवाचौथ पर एक साथ कपूर खानदान
बताते चलें कि करवाचौथ पर कपूर खानदान एक साथ नजर आया. कपूर परिवार ने इस मौके पर एक फैमिली डिनर रखा जिसे एंजॉय करने करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) भी पहुंचीं. करीना प्रेग्नेंट हैं और इस खास मौके पर वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. करीना के साथ उनके पिता रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन,  रीमा जैन, आदर जैन, अरमान जैन और उनकी वाइफ अनीसा भी यहां मौजूद थे. आदर जैन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी फैमिली डिनर में नजर आईं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Source link

Advertising