गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रचार में कन्हैया का विरोध, लोग बोले – देशद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान लोगों के विरोध का सामना पड़ा है।

प्रचार में कन्हैया का विरोध, लोग बोले – देशद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान लोगों के विरोध का सामना पड़ा है। दरअसल, कन्हैया बेगूसराय के रामदीरी गांव में प्रचार पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद लोगों उन्हें प्रचार करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में देशद्रोहियों के कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
Politics 13

कन्हैया जब अपनी गाड़ी में प्रचार करने पहुंचे तो गांव के एंट्री गेट के पास ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। यहां लोगों ने कन्हैया के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और उनकी गाड़ी को आगे नहीं घुसने दिया। लोगों ने कन्हैया से सवाल किया कि आप किस चीज से आजादी मांग रहे हैं।इतना कहते ही कन्हैया के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

बता दें कि सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार पहली बार चुनावी मैदान हैं, लेकिन उन्हें लगातार लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई बार उनका विरोध हो चुका है। कन्हैया को घेरने के लिए बीजेपी ने अपने फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को यहां से चुनावी अखाड़े में उतारा है। वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी के टिकट पर तनवीर हसन का इन दोनों नेताओं से कड़ा मुक़ाबला है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →