बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कंगना रनौत नई पारी को है तैयार 'अपराजित अयोध्या' से प्रोडक्शन में डेब्यू !

बॉलीवुड में अपनी लाजबाब एक्टिंग और बेबाकी के वजह से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।

कंगना रनौत नई पारी को है तैयार 'अपराजित अयोध्या' से प्रोडक्शन में डेब्यू !

बॉलीवुड में अपनी लाजबाब एक्टिंग और बेबाकी के वजह से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। एक्टिंग से अच्छे -अच्छे के छके छोड़ने के बाद और फिल्म मणिकर्णिका से डायरेक्शन में हाथ आजमाने के बाद बॉलीवुड की क्वीन कंगना तैयार है आपने दर्शको के लिए कुछ नया लेकर वो बहुत जल्द प्रोडक्शन में अपना डेब्यू करेगी। कंगना ने मणिकर्णिका के नाम से प्रोडेक्शन हाउस खोला है, वो अब पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं, ये फिल्म अयोध्या राम मंदिर केस पर बेस्ड है. फिल्म का टाइटल दिया गया है 'अपराजित अयोध्या'.

विज्ञापन

खबरों के अनुसार कंगना रनौत की ये फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. फिल्म की स्क्रिप्ट केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है. केवी विजेंद्र प्रसाद बाहुबली सीरीज के क्रिएटर हैं। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर केस पर अपना जजमेंट दिया था। यह पूरे देश के लिए एक इतिहासिक फैसला था , दशकों से इस एक फैसले पर सबकी नज़र थी।

राम मंदिर का मामला सालों से चर्चा में रहा, इस मामले ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया. फैसले ने भारत में सदियों पुराने विवाद को समाप्त कर दिया है अगर कहानी की बात की जाए तो अपराजित अयोध्या को जो बात अलग बनाती है वो ये है कि ये एक हीरो के नास्तिक से आस्तिक होने की यात्रा है। कंगना के अनुसार फैसला किया उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए ये सबसे सही विषय होगा।

यह भी पढ़ें : MOVIE REVIEW: पागलपंती कही सच में ना कर दे आपको पागल

हाल ही में कंगना रनौत की नई मूवी (Thalaivi) का फर्स्ट लुक सामने आगया है। जिसमे उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया है और उनके लुक की काफी तारीफ भी हो रही है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →