नई दिल्ली: बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने अभिनय और फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं. कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन देश और दुनिया के मुद्दों पर अपनी बातें रखती रहती हैं. बीते साल से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों अनुराग कश्यप (Kangana Ranaut), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर बयानी हमला किया है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जेएनयू में हुए प्रोटेस्ट के साथ-साथ एंटी-सीएए विरोध के लिए अनुराग कश्यप (Kangana Ranaut), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर तंज कसा है. उनके खिलाफ ट्वीट करते हुए कंगना ने इनकी तुलना आतंकवादियों से करने से भी गुरेज नहीं किया. इसके अलावा, कंगना ने अपने ट्वीट में इन सेलेब्स को ‘फिल्मी मसखरों’ भी कह डाला है. देखिए ये ट्वीट…
कंगना के पहले ट्वीट में लिखा, ‘बुलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक और भंडा फूट गया, जेएनयू के छात्रों और शाहीन बाग के विरोध का समर्थन करने वाले सभी लोगों ने दंगों को भड़काने में मदद की. ये तथाकथित अभिनेता और अभिनेत्री आतंकवादियों से कम नहीं हैं, भारत, जागो और देखो … ‘
वहींअपने दूसरे ट्वीट में कंगना दीपिका, स्वरा, अनुराग और तापसी की तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही उसमें लिखा, ‘अब यह साबित हो गया है कि जेएनयू के छात्र गलत सूचना फैलाते हैं और सीएए के बारे में झूठ बोलते हैं, उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने घृणा, झूठ और आतंकवाद फैलाने में भाग लिया. क्या ये फिल्मी मसखरे इस देश से माफी मांगेंगे लेकिन जो जीवन खो गए हैं, उसकी भरपाई कौन करेगा? दिल्ली के दंगों में हार गए?’
Now that it is proved that JNU students spread misinformation and lies about CAA, they have admitted that they participated in spreading hate, lies and terrorism. Will these filmy clowns apologise to this nation but who will compensate for the lives that are lost in Delhi riots? https://t.co/AMUDTDyV3d
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 3, 2021
बता दें कि जून 2020 में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से, कंगना बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड और सामाजिक-राजनीतिक से लेकर मानसिक बीमारी तक कई मुद्दों पर अपनी राय रखने में आगे नजर आती रहती हैं.
इस बीच, कंगना ने दीपिका को ‘डिप्रेशन के दुकाले चलन वाले’ भी कहा था. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मेरे बाद फिर से, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को जनता ने उनकी औकात दिखा दी.’
हाल ही में कंगना मुंबई वापस आ गई हैं और बीते दिनों उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाने और ‘धाकड़’ टीम के लिए एक पार्टी की मेजबानी के लिए सुर्खियां बटोरीं थीं.








