गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

झारखंड चुनाव : गठबंधन बहुमत के पार, नहीं चला बीजेपी का जादू

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया है।

झारखंड चुनाव : गठबंधन बहुमत के पार, नहीं चला बीजेपी का जादू

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया है। अगर शुरुआती रुझानों की बात की जाए तो कांग्रेस-जेएमएम को बहुमत मिलता दिख रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है की झारखण्ड में गठबंधन की सरकार देखने को मिलेगी। बीजेपी की सरकार झारखंड में बनना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

जेएमएम में शिबू सोरेन के उत्तराधिकारी और प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सबकी नजरें टिकी हैं. हेमंत के कंधों पर प्रदेश में महागठबंधन को विजयश्री दिलाने की जिम्मेदारी है, वह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

हेमंत जेएमएम का गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना की दुमका विधानसभा सीट के साथ ही बरहेट सीट से भी चुनाव लड़ रहे है। शुरुआती रुझान के मुताबिक हमेंत सोरेन दुमका से पीछे और बरहेट से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : संजय राउत: ‘महाराष्ट्र में बन गयी सरकार अब गोवा में भी होगा चमत्कार’

अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। जेएमएम+ 45 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 25, आजसू 4, जेवीएम 3 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना की पूरी संभावना है। सोरेन 2 जगहों से चुनावी मैदान पर उतरे है। इसमें से एक सीट पर पीछे चल रहे हैं। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।

विषयभाजपा
Sadhna Sharma

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →