बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पुलिस वाला पकड़ा गया चोरी करते हुए, देखें वीडियो

कहते हैं कि जब चोर चोरी करता है तो उसे पुलिस पकड़ती है। लेकिन जब पुलिस वाला ही चोर निकले तो उसे कौन पकड़ेगा।

पुलिस वाला पकड़ा गया चोरी करते हुए, देखें वीडियो

कहते हैं कि जब चोर चोरी करता है तो उसे पुलिस पकड़ती है। लेकिन जब पुलिस वाला ही चोर निकले तो उसे कौन पकड़ेगा। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला सामने आया राजस्थान के जैसलमेर से, जहाँ पर एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह आर्मी कैंटीन से सामान चुराते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुहो रहा है। लेकिन यह वीडियो जिला पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया। यह वाकया बुधवार का बताया जा रहा है। पुलिस हैड कांस्टेबल सुभाष विश्नोई रेवंतसिंह की ढाणी के पास जोधपुर मार्ग पर अवस्थित सेना की केंटीन में सामान लेने गया था।

विज्ञापन
https://www.facebook.com/prakashram.godara.9/videos/1196393594081705/

वहां उसने मौका देखकर शैम्पू, हेयर ऑयल, फेस वॉश आदि सामान पेंट और शर्ट में छुपा लिया। इसकी भनक लगने पर केंटीन में कार्यरत सैन्यकर्मियों ने उसकी तलाशी ली और शरीर में छुपाकर रखे सामान का वीडियो भी बना लिया। जानकारी के अनुसार सेना ने इस संबंध में विश्नोई के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन पुलिस उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की पहली सेलरी के बारें में सुनकर रह जाएंगे हैरान

यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने पुलिसकर्मी की इस करतूत के लिए उसकी कड़ी आलोचना की। जानकारी के अनुसार विश्नोई पुलिस लाइन में कार्यरत है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने बताया कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है। बाद में आरोपी पुलिसकर्मी को चार्जशीट देने की कार्रवाई की जाएगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →