बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मुंबई एयरपोर्ट पर मिला ISIS का वार्निंग लेटर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक धमकी भरा खत मिलने से सनसनी फैल गई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मिला ISIS का वार्निंग लेटर
मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक धमकी भरा खत मिलने से सनसनी फैल गई है। खत में लिखा है कि अगले साल 26 जनवरी पर एयरपोर्ट के कार्गो में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) हमला करेगा। खत में यह भी लिखा है कि हमला किसी भी वक्त किया जा सकता है। एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया कि खत मिलने के बाद कार्गो बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है और लोगों को तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही है। पुलिस और सीआईएसएफ खत की जांच कर रही है। मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
विषयमुंबई
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →