बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ISI का गुट भारत पर आतंकी हमले की फ़िराक में

जम्मू -कश्मीर एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। खबर सामने आर ही है की ISI जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले के फ़िराक में है।

ISI का गुट भारत पर आतंकी हमले की फ़िराक में

जम्मू -कश्मीर एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। खबर सामने आर ही है की ISI जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले के फ़िराक में है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने सभी आतंकी गुटों के साथ मिलकर नया ग्रुप बनाया है, ग्रुप का नाम गजनवी फोर्स दिया गया है.,जिसका नेतृत्व जैश-ए-मोहम्मद के अंतर्गत हो रहा है।

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक , जैश, लश्कर, हिजबुल और अंसार गजवत-उल-हिंद का ये नया ग्रुप कश्मीर में सुरक्षा बलों पर IED से हमला करने की साज़िश में है। सुरक्षा बलों पर आतंकी गाड़ी में लगे IED के जरिए हमलाहोने की संभावना है। खुफिया इनपुट के बाद सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।

22 ZXSVF

14 फरवरी को पुलवामा में हुआ आतंकी हमला आज भी सबके जेहन में है। जहां सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ और करीब 40 जवान शाहिद हो गए थे। वहीं, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर अहमद खान के मददगार 4 आतंकियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है. एनआईए ने इन पर देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति अल्पकालिक अवधि की माफियों के प्रति चेताया

आईपीसी की धारा 120B और 121A के अंतर्गत इन चारों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने या छेड़ने की कोशिश करने के तहत दोषी माना गया है। साथ ही इन सभी पर अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट यानी UAPA और एक्सप्लोसिव्स सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराएं भी चल रही है।

विषयकश्मीर
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →