क्या हजरत निजामुद्दीन से दिल्ली के बीच ट्रेन चालू है?
हजरत निजामुद्दीन सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दीवाली पर घर जाने वालों की भीड़ लगी रही।
हजरत निजामुद्दीन सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दीवाली पर घर जाने वालों की भीड़ लगी रही। कंर्फम टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया है जिससे कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं।प्रत्येक वर्ष दीवाली के समय से हीं पहले स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार नियमित ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। इसके बावजूद विशेष मेल एक्सप्रेस, विशेष राजधानी एक्सप्रेस और क्लोन एक्सप्रेस चल रही हैं।

इसके साथ ही रेलवे ने 140 विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की है। अनारक्षित टिकट और प्रतीक्षा सूची वाले टिकट पर यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कंफर्म टिकट लेकर ही यात्री स्टेशन परिसर में दाखिल हों इसके लिए नई दिल्ली सहित अन्य बडे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल और टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। टिकट की जांच करके ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने दिया जा रहा है।

कई स्टेशनों पर कोच के बाहर भी टिकट की जांच की जा रही है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दिए जाने से इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कम भीड़ रही। इसके बावजूद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ लाख के करीब यात्रियों ने यात्रा की।किसी एक स्थान पर भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए रेल सुरक्षा बल/रेल सुरक्षा विशेष बल के जवानों के साथ ही स्काउट्स और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म पर रस्सी लगाकर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:जानिए कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा ही क्यों बनाया गया?



