शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या लालू प्रसाद जेल से रिहा हुए है कि नहीं?

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद जेल से फोन करने के लिए ही नहीं, बल्कि सरकार चलाने के लिए भी जाने जाते हैं।

क्या लालू प्रसाद जेल से रिहा हुए है कि नहीं?

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद जेल से फोन करने के लिए ही नहीं, बल्कि सरकार चलाने के लिए भी जाने जाते हैं। उनपर करीब साढ़े चार महीने तक जेल से ही बिहार की सरकार चलाने का आरोप लग चुका है। बात उस समय की है जब चारा घोटाले में 30 जुलाई 1997 को लालू को पहली बार जेल (Jail) जाना पड़ा था। तब वह 12 दिसंबर 1997 तक कुल 135 दिन जेल में रहे। विपक्ष का आरोप रहा इस दौरान जेल से ही वह सरकार के हर कदम की निगरानी और मार्गदर्शन करते रहे। राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को उनका निर्देशन लगातार मिलता रहा।

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लालू के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीबीआइ के जवाब में कस्टडी को सत्यापित करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 11 दिसंबर को अगली तारीख दी है। बता दें कि सीबीआई ने 34 माह कस्टडी बताया है जबकि लालू 42 माह 28 दिन बता रहे हैं।

lalu yadav non fiii

गौरतलब है कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हहै। अब तक लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के पास सिर्फ यही मुद्दा था कि लालू ने दुमका कोषागार मामले में आधी सजा पूरी नहीं की है। लेकिन अब लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए बिहार विधायकों से बात करने का भी मुद्दा सीबीआई को मिल गया है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो इस मुद्दे को भी कोर्ट में रखा जाएगा क्योंकि यह जेल मैनुअल का खुला उल्लंघन है। हालांकि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही जेल आईजी से लालू प्रसाद के जेल में रहते हुए पिछले 3 महीनों में कौन-कौन से लोग मिले, उसकी पूरी जानकारी मांगी है।

lalu yadav non

बताया जा रहा है कि जेल आईजी की ओर से इस मामले में रिपोर्ट अदालत को सौंपी गई है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा पूरी करने के आधार पर जमानत की गुहार लगाई है। जबकि सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जाए। बता दें कि लालू प्रसाद यादव को अगर आज जमानत मिलती है तो वे जेल से बाहर हो जाएंगे। क्योंकि इससे पहले उन्हें तीन मामलों में जमानत मिल चुकी है और अब तक लालू प्रसाद को चार मामलों में सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़े:नीतीश मंत्रिमंडल 2020 में कौन मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →