Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा…राहुल गांधी संग इंदौरी सुबह | Bharat Jodo Padyatra…Good Morning With Rahul Gandhi | Patrika News

114
Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा…राहुल गांधी संग इंदौरी सुबह | Bharat Jodo Padyatra…Good Morning With Rahul Gandhi | Patrika News

Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा…राहुल गांधी संग इंदौरी सुबह | Bharat Jodo Padyatra…Good Morning With Rahul Gandhi | Patrika News

भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। इसमें आम आदमी के साथ कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता सहित आम कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। आज सुबह महू से पदयात्रा शुरू हुई। इसके लिए सुबह 4 बजे से पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। सुबह 5 बजे से रात्रि विश्राम स्थान दशहरा मैदान के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 6 बजे राहुल कार से 200 मीटर दूर ईदगाह पहुंचे। इसके बाद सुबह 6.15 बजे राहुल गांधी ने कांग्रेसियों के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत ईदगाह किशनगंज नाके से की।

यात्रा की शुरुआत से ही राहुल के साथ कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, राऊ विधायक जीतू पटवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित अन्य नेता चल रहे थे। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भी कांग्रेसियों के साथ तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। पदयात्रा में शुरू से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। जैसे-जैसे यात्रा महू से राऊ की तरफ बढ़ रही थी, वैसे-वैसे जन-सैलाब उमड़ता जा रहा था। पदयात्रा में 8 हजार के आसपास लोग चल रहे थे। पदयात्रा का स्वागत करने के लिए रास्ते में ढेरों मंच लगाए गए थे। पदयात्रा और राहुल पर खूब फूल बरसे जिस पर उन्होंने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। पदयात्रा में नृत्य की प्रस्तुति देते चल रहे लोक कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।

आम आदमी को बुलाया पदयात्रा जब किशनगंज पंहुची यहां सडक़ किनारे खड़े आम आदमी ने राहुल को आवाज दी। इस पर उन्होंने आवाज देने वाले आदमी को अपने पास बुलाया और सेल्फी ली। इसके बाद मालवी नगर के पहले एक छोटे से स्वागत मंच के पास राहुल रूके और लोगों से मुलाकात कर अभिवादन किया। टोल टैक्स के पहले हरदा से आया युवक भी राहुल से मिलने पहुंचा।

बसों से पहुंचे कांग्रेसी टोल टैक्स के बाद यात्रा जब उमरिया की तरफ बढ़ी तो यहां पर आसपास के गांव और जिले से बसों में भरकर आए कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसके बाद यह सभी पदयात्रा में शामिल हुए। उमरिया से लेकर राऊ चौराहे के बीच कई बार राहुल को देखने के लिए लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। यात्रा के बीच में राहुल ने कई युवतियों को सुरक्षा के घेरे में लेकर कुछ देर उनके साथ चले। भीड़ इतनी थी कि फोरलेन सडक़ के बीच में लगे बैनर.पोस्टर को तोड़ते हुए लोग चल रहे थे। यात्रा में 500 से अधिक पुलिस जवानों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी जो राहुल को घेरे हुए चल रही थी।

Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा...राहुल गांधी संग इंदौरी सुबहराऊ का रोका रास्ता पदयात्रा निकलने के चलते सुबह 5 बजे तेजाजी नगर से राऊ आने वाले मार्ग को बीच में ही रोक दिया गया था। इसी तरह खलघाट की ओर से आने वाले मार्ग को पीथमपुर चौपाटी पर रोक दिया गया था। उमरिया टोल के पहले महू की ओर जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

4 बजे निकलेगी यात्रा पदयात्रा उमरिया से पिगडम्बर होते हुए राऊ सर्कल होते हुए एयू सिनेमा 9.45 बजे पहुंची। यहां पर पदयात्रा का ब्रेक हुआ। राहुल ने यहां चाय-नाश्ता किया और अपने कमरे में चले गए। अब वे सवा 6 घंटे तक यहीं रहेंगे। यात्रा ब्रेक स्थल पर पदयात्रियों के भोजन की व्यवस्था विधायक पटवारी ने की है। पदयात्रा शाम 4 बजे एयू सिनेमा से शुरू होगीए जो विभिन्न रास्तों से होते हुए इंदौर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले राजबाड़ा पर पहुंचेगी।

Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा...राहुल गांधी संग इंदौरी सुबहराहुल ने दौड़ाई बुलेट राऊ पहुंचने के बाद राहुल ने आज सुबह डॉग लवर रजक पाराशर की बुलेट भी दौड़ाई। पाराशर अपने डॉग के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दो बार यात्रा कर चुके हैं। यह उनकी तीसरी यात्रा है। पाराशर कन्याकुमारी के लिए जा रहे थे तब बुरहानपुर से राहुल की यात्रा में शामिल हो गए थे।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News