बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाकिस्तान को झटका, भारत 'पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस' के मौक़े पर नहीं भेजेगा कोई प्रतिनिधि

दिल्ली में 23 मार्च को मनाए जाने वाले 'पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस' से पहले पाकिस्तान को झटका लगा है।

पाकिस्तान को झटका, भारत 'पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस' के मौक़े पर नहीं भेजेगा कोई प्रतिनिधि

दिल्ली में 23 मार्च को मनाए जाने वाले 'पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस' से पहले पाकिस्तान को झटका लगा है। भारत सरकार ने अहम फ़ैसला लेते हुए दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। भारत सरकार ने फ़ैसला लिया है कि वह नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेगा।

विज्ञापन

कल होने वाले पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ़ से निमंत्रण भेजा गया था। जिस भारत सरकार ने इनकारनामा पेश किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ़ से हुर्रियत नेताओं को भेजे गए निमंत्रण के आधार पर, हमने ये फ़ैसला लिया है कि इस साल होने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौक़े पर हम कोई प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे।

Tweet 24

पुलवामा हमले के बाद से ही, दोनों देशों व सरहदों पर तनाव का माहौल बना हुआ है। 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

bAGHA BORDER
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →