बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा कौन-सा मंदिर है जहां गंगा मैया स्वयं शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं?

भारत के मंदिर देश ही नहीं पूरे विश्वभर में काफी प्रख्यात है। ऐसा माना जाता है की मंदिरों में स्वयं ईश्वर वास करते है।

ऐसा कौन-सा मंदिर है जहां गंगा मैया स्वयं शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं?

भारत के मंदिर देश ही नहीं पूरे विश्वभर में काफी प्रख्यात है। ऐसा माना जाता है की मंदिरों में स्वयं ईश्वर वास करते है। भारत के बहुत से ऐसे मंदिर है जिनमें कई रहस्य छुपे हुए है। ऐसे ही एक रहस्य और चमत्कारी शक्तियों से पूर्ण है झारखंड में मौजूद है, यह मंदिर देवों के देव महादेव को समर्पित है और झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर को लोग टूटी झरना के नाम से जानते है।

विज्ञापन
ऐसा कौन-सा मंदिर है जहां गंगा मैया स्वयं शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं?

यह भी पढ़ें : जाने क्या था भगवान राम के धनुष का नाम?

यह एक ऐसा मंदिर है जहां स्वयं माँ गंगा भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं। इस मंदिर में जलाभिषेक साल के बारह महीने और चौबीस घंटे होता है। यह मंदिर काफी साल पुराना है। यह मंदिर भक्तों की आस्‍था सबसे बड़ा केंद्र है। साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे अंग्रेज इस इलाके से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। पानी के लिए खुदाई के दौरान उन्हें जमीन के अन्दर कुछ गुम्बदनुमा चीज दिखाई पड़ा, अंग्रेजों ने इस बात को जानने के लिए पूरी खुदाई करवाई और अंत में ये मंदिर पूरी तरह से नजर आया।

photo 92 153453 4

मंदिर के अन्दर भगवान भोले का शिव लिंग मिला और उसके ठीक ऊपर मां गंगा की सफेद रंग की प्रतिमा मिली। प्रतिमा के नाभी से आपरूपी जल निकलता रहता है जो उनके दोनों हाथों की हथेली से गुजरते हुए शिव लिंग पर गिरता है। मंदिर के अन्दर गंगा की प्रतिमा से स्वंय पानी निकलना शुरू होगया , जिसके बाद यहाँ शिव भगवान के मंदिर की स्थपना की गई। ऐसी मान्यता है की जो भी इस मंदिर में सच्चे मान से आते है और शिव भगवान और गंगा मैया की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →