सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ठंड के मौसम में कुछ ऐसी जगह है जहां अभी भी चल रहा AC

भारत में मौसम ने करवट ली , देश के बहुत से हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखा दिया है।

ठंड के मौसम में कुछ ऐसी जगह है जहां अभी भी चल रहा AC

भारत में मौसम ने करवट ली , देश के बहुत से हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखा दिया है। हालत यहाँ तक पहुंच गई है कि दिल्ली और एनसीआर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस बार इतनी जबरदस्त ठंड परी है कि पिछले साल के सारे रिकॉर्ड इस ठंड ने तोड़ दिए। इसके बाबजूद कई ऐसे शहर है जहां आपको इस ठण्ड से राहत मिल सकती हैं। आज जानते है कुछ खास जगह के बारे में जहां आप अपनी विंटर की छुट्टियां बिता सकते है।

विज्ञापन

पनवेल
महाराष्ट्र में पनवेल नमक एक जगह है जिसका तापमान इस वक्त 25 डिग्री तक पहुंच चुका है। कई इलाकों में अभी भी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। सर्दी से राहत पाने के लिए आप कुछ समय के लिए जाया जा सकता है।

पोन्नानी
पोन्नानी केरला की एक बेहद खूबसूरत जगह में से एक है। ठण्ड से बचने के लिए पोन्नानी इस वक्त बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानी जा सकती है।शिकारा राइड से लेकर घूमने के लिए कई अच्छे डेस्टिनेशन आपका मन लुभा सकते है। यहां तापमान सुबह के वक्त 25 डिग्री के पार रहता है।

कन्याकुमारी
तमिलनाडु का शहर कन्याकुमारी में मौसम काफी सुहाना है। यहां कई खूबसूरत समुद्र बीच पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। सुबह और शाम के वक्त यहां तापमान 27 डिग्री रहता है जो कि दिन में बढ़ जाता है।

पुडूचेरी
भारत का केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी टूरिस्ट के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. पुडुचेरी का तापमान सुबह के वक्त 25 डिग्री होता है. यहां घूमने के लिए आपको मोटी जैकेट या स्वैटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पोर्ट ब्लेयर
इस मौसम में अगर घूमने के पर्पस से कोई बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है तो वो अंडमान निकोबार का खूबसूरत शहर पोर्ट ब्लेयर है। यहां सुबह-शाम के वक्त तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होता है और दिन के वक्त मौसम काफी गर्म रहता है।

यह भी पढ़ें : अद्भुत: राजस्थान के रेगिस्तान में हुई बर्फ़बारी, लोग हैरान

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →