मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इमरान खान ने अपने भाषण में कहा 'नर्सों में नजर आने लगीं हूर'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बयान को लेकर वैसे तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होते ही रहते है.

इमरान खान ने अपने भाषण में कहा 'नर्सों में नजर आने लगीं हूर'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बयान को लेकर वैसे तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होते ही रहते है. उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है कि वह इस बार भी अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहें है. इस बार पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हॉस्पिटल में अपना भाषण दिया है.

विज्ञापन

इस भाषण के दौरान ही पाक के प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक इंजेक्शन लाने के बाद उन्हें नर्से नूर नजर आने लगी थी. इमरान खान ने कहा कि 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान वह स्टेज से गिर गए थे और तब उन्हें इसी अस्पताल में लाया गया था. जब वह दर्द से परेशान थे तो नर्सों ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया. जिसके बाद ना केवल दर्द से छुटकारा मिल गया बल्कि उन्होंने अपनी स्पीच भी दी.

imgpsh fullsize anim 26 3

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर से दोबारा वहीं पेनकिलर इंजेक्शन लगाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. यही नहीं, इंजेक्शन के लिए वह डॉक्टर को धमकी तक देने लग गए थे. हालांकि, इमरान खान ने डॉक्टरों और हॉस्पिटल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दूसरा पेनकिलर इंजेक्शन नहीं दिया.

इमरान खान के इसी बयान को लेकर पत्रकार नायला इनायत ने लिखा की पीएम इमरान खान को बस एक इंजेक्शन चाहिए नर्सों में हूर देखने के लिए. इसी चीज को लेकर लोगों ने भी इमरान खान को काफी कुछ लिखा है. लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बहुत कुछ कहा है.

यह भी पढ़ें : NRC पर भारत ने यूरोपीय संसद में कहा CAA हमारा अंदरूनी मामला

एक यूजर ने लिखा, नर्सों को बहनों की तरह देखा जाना चाहिए लेकिन इमरान खान को उनमें हूरें दिख रही हैं. इससे उनकी मानसिकता का पता चल जाता है. दूसरी ओर वहीं कुछ लोगों ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा, इन्हें मेडल दे दिया जाए.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →