बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गणेश भगवान की मूर्ति हमें ही रस्ते में मिले तो क्या हमें घर पर लानी चाहिए?

भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय मुंह दक्षिण की ओर न हो, सूंड बाएं हाथ की ओर हो और सही रंग का चयन करें। वास्तु के अनुसार रस्ते में मिली मूर्ति घर नहीं लानी चाहिए।

गणेश भगवान की मूर्ति हमें ही रस्ते में मिले तो क्या हमें घर पर लानी चाहिए?

शुभ काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. सभी देवी-देवताओं में भगवान गणेश प्रथम पूजनीय माने जाते हैं, इसलिए घर हो या दुकान सभी जगह गणेश जी की मूर्ति या फोटो रखी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि सही समय पर और सही तरीके से भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. आज हम आपको बताते हैं कि श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

विज्ञापन

भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान का मुंह दक्षिण दिशा की ओर ना हो. ऐसा होने से घर या दुकान पर विपरीत प्रभाव पड़ता है.

किस जगह कैसी मूर्ति रखना होगा शुभ-

घर में भगवान गणेश की बैठी मुद्रा में और दुकान या ऑफिस में खड़े गणपति की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है.

ganesh non fiii

घर या दुकान में मूर्ति रखते समय ध्यान रखें कि उनके दोनों पैर जमीन को स्पर्श कर रहे हों. इससे कामों में स्थिरता और सफलता आती है.

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सभी कार्य मंगलमय हो तो आपको सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं.

ganesh non

किस ओर हो श्री गणेश की सूंड-

गणेश जी की मूर्ति की स्थापना के समय इस बात का ध्यान रखें की उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर घुमी हुई हो. दाएं हाथ की ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेश जी हठी माने जाते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार गणेश भगवान की मूर्ति हमें रस्ते में मिले तो हमें घर पर नहीं लानी चाहिए। अगर वो किसी गलत जगह पर पड़ा मिले तो आप किसी अच्छे जगह पर रख दें मूर्ति।

यह भी पढ़े:जाने गुड हेल्थ कैप्सूल के फायदे हिंदी में?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →