बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सपने में सांप को देखना कैसा फल देगा शुभ या अशुभ ?

ज्योतिषशास्त्र भारत में प्राचीन समय से प्रचलित विद्या है. जिसके अनुसार भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमें पहले ही अंदाजा मिल जाता है.

सपने में सांप को देखना कैसा फल देगा शुभ या अशुभ ?

ज्योतिषशास्त्र भारत में प्राचीन समय से प्रचलित विद्या है. जिसके अनुसार भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमें पहले ही अंदाजा मिल जाता है. सपने भी हमें आने वाले जीवन में होने वाली विभिन्न घटनाओं के विषय में कुछ संकेत देते हैं. जिससे हम पहले ही उनके प्रति सचेत हो जाएं. अगर असल जिंदगी में हमारे सामने सांप आ जाता है, तो इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन सपने में सांप को देखना शुभ होता है या अशुभ ? आपको बता दे सपने में सांप को देखना शुभ होता है या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सांप को किस अवस्था में देखा है.

विज्ञापन
snake 3045514 835x547 m
सांप

अगर आप सपने में एक साथ कई सांप देखते हैं, तो यह सपना अशुभ माना जाता है. लेकिन अगर आप सपने में इन सांपो को मार देते हैं, तो यह एक शुभ सपना माना जाता है. सपने में सांप आने वाले जीवन में कठिनाईयों को ओर संकेत करता है. सपने में उनकों मारना आने वाले जीवन की कठिनाईयों से छूटकारा मिलने का सूचक होता है. अगर सपने में सांप पीछे दौडते हुए दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि किसी वास्तविकता को आप स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. इस तरह का सपना अशुभ माना जाता है.

snkake 22 5072114 m
सांप

अगर आपको सपने में मरा हुआ सांप दिखाई दे, तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि आपने अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों को पार कर लिया है तथा अब आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें: सपने में मिट्टी खोदने का क्या मतलब होता है ?

अगर आपको सपने में सांप के दांत दिखाई देते हैं, तो यह भी  एक अशुभ सपना माना जाता है. जिसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. इसके लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →