जानिए कैसे देखें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट?
योगी सरकार के 2022 तक सबको पक्का घर दिलाने के मकसद से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है।
योगी सरकार के 2022 तक सबको पक्का घर दिलाने के मकसद से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। उत्तरप्रदेश में इस स्कीम के तहत सबको घर का सपना पूरा हो सके।आवास योजना को बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। ये स्कीम शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए बनाई गई है। कम इनकम वाले लोग EWS और LIG वाले ग्रुप को मिलने वाली क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम है।

इसमें होम लोन पर ब्याज दरों में सब्सिडी मिलती है। यह योजना पूरे देश में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। योजना की सबसे खास बात सरकार की ओर से दी जाने वाली ढाई लाख रुपए की सब्सिडी है जो कि प्रोत्साहन का काम करती है।

जिन लोगों की आमदनी 3 लाख रुपये सालाना से कम है वे EWS कैटेगरी में आते हैं। 6 लाख रुपये सालाना तक कमाने वाले लोग LIG में आते हैं। इन दोनों कैटेगरी के तहत 6 लाख रुपये तक के लोन पर 6.5 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है। जिनकी 18 लाख रुपये से कम की सालाना इनकम है वो Housing for All by 2022 स्कीम के तहत अप्लाई कर सकते हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के ट्ववीट के मुताबिक ज्यादातर घर महिलाओं के नाम से हैं। करीब 67 फीसदी घर महिलाओं के नाम है या फिर संयुक्त नाम से हैं।इसमें सबसे पहले आपको अपने जिले के नाम से मुख्यमंत्री योजना की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसमें Search by Name पर क्लिक करें। जिस अगला पेज खुलेगा। इसके बाद आधार नंबर डालकर सब्मिट कर दें। जरूरी जानकारी सबमिट करने के बाद स्टेटस के साथ आपको आवेदन का पूरा स्टेटस दिख जाएगा।

इस लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रमीण लिस्ट में अपना नाम सर्च करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर अपना Registration ID दर्ज करके स्टेटस चेक करें।अगर आपके पास Registration नंबर नहीं है तो मुख्यमंत्री आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर इस तरह से जानकारी लें।अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं तो आप राज्य वाले कॉलम को चुने। अगले पेज पर आपको राज्य, जिला, ब्लॉक(विकासखंड), पंचायत, स्कीम का नाम और अन्य डिटेल्स को सेलेक्ट करना होगा। सबमिट के बाद आपको आपकी पर्सनल डिटेल, बैंक डिटेल्स, घर के साइट की डिटेल, Sanction (मंजूरी) और सारी जानकारी आपको दिख जाएगी।
यह भी पढ़े:भगवान शंकर का भोलेनाथ नाम क्यों रखा



