मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

अपने घर पर मेडिकल ऑक्सीजन कैसे बनाएं ?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार संक्रमण बढता जा रहा है, जिसके कारण गंभीर मरीजों की संख्या में भी बढोत्तरी हुई है.

अपने घर पर मेडिकल ऑक्सीजन कैसे बनाएं ?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार संक्रमण बढता जा रहा है, जिसके कारण गंभीर मरीजों की संख्या में भी बढोत्तरी हुई है. जिससे अचानक ऑक्सीजन की मांग में बढोत्तरी देखने को मिल रही है. लोग ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार है, क्योंकि ऑक्सीजन से काफी लोगों की जान बचाई जा सकती है. वर्तमान समय में ऑक्सीजन की मांग लगातार बढ़ती ही दिखाई दे रही है. इसी कारण लोग मेडिकल ऑक्सीजन के विकल्प पर विचार करने लगे हैं.

विज्ञापन
jpg 1
मेडिकल ऑक्सीजन

घर पर मेडिकल ऑक्सीजन कैसे बनाएं-

मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए यदि विकल्प की बात करें, जिनसे घर पर ही मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है, वो है ऑक्सजीन कंसन्ट्रेटर. इसे स्टैंडर्ड ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर (Standard oxygen concentrator) भी कहा जाता है. इस मशीन को आप बिजली या बैटरी से चला सकते हैं. अगर इसके काम करने के तरीके की बात करें, तो यह हवा से ऑक्सीजन लेती है तथा बाकी गैसों को बाहर निकाल देती है. ऑक्सीजन सिलेंडर और इससे मिलने वाली ऑक्सीजन की बात करें, तो उसमें यहीं फर्क होता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन नियत मात्रा में होती है तथा इससे हवा से ऑक्सीजन ली जाती है.

oxygen
मेडिकल ऑक्सीजन

किसको पड़ती है ऑक्सीजन की जरूरत-

आमतौर पर कोरोना वायरस से गंभीर रूप से पीडित व्यक्तियों को ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है. इससे उनको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही उन लोगों के लिए इसकी जरूरत और भी बढ़ जाती है, जिनको सांस से संबधित पहले से कोई बीमारी हो. जैसे कि अस्थमा इत्यादि.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कितने ऑक्सीजन प्लांट है?

ऑक्सीजन सिलेंडर की लगातार मांग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यही हैं कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है. जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग भी लगातार बढ रही है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →