कृषि उपयोग के लिए नया बिजली मीटर कैसे प्राप्त होगा ?
वर्तमान समय में बिजली हमारे घरेलू उपयोग के साथ साथ कृषि कार्यों में भी प्रयोग की जाती है.
वर्तमान समय में बिजली हमारे घरेलू उपयोग के साथ साथ कृषि कार्यों में भी प्रयोग की जाती है. कृषि उपयोग के लिए नया बिजली मीटर लेने के प्रति किसानों का रूझान इस वजह से भी बढ रहा है क्योंकि तेल की बढ़ती कीमतो के कारण बिजली का प्रयोग सिंचाई के लिए करना बहुत सस्ता रहता है. इसके अलावा भारती की बहुत बड़ी आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है तथा सिंचाई कृषि का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. इस कारण लोगों के मन में जिज्ञासा होती है कि कृषि उपयोग के लिए नया बिजली मीटर या कनेक्शन कैसे ले सकते हैं. चलिए इसका जवाब जानते हैं.

कहां करे आवेदन-
कृषि उपयोग के लिए नया बिजली मीटर खरीदने के लिए आप अपने क्षेत्र की बिजली कंपनी के क्षेत्रिय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आप कंपनी के ग्राहक सेवा के ट्रोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही वर्तमान समय में डिजिटल युग में आप Online भी आवेदन कर सकते हैं. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन या कृषि पम्प कनेक्शन के ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था लेकिन अब इसे ऑनलाइन कर दिया है जिसे किसान स्वयं फार्म भरकर नया कनेक्शन ले सकता है.

ऐसा करने के पीछे सिंचाई विभाग का मानना है की पहले जब किसान पम्प कनेक्शन के लिए ऑफलाइन आवेदन करते थे तब उन्हें मुश्किलों का समाना करना पड़ता था. उदाहरण के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन या कृषि पम्प कनेक्शन के लिए Online आवेदन ही मान्य होगें.
यह भी पढ़ें: किसी भी कंपनी के इंश्योरेंस को बीच में ही रद्द कैसे करवाएं?
किसानों को नए कनेक्शन के लिए UPAY App डाउनलोड करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके अलावां किसान https://portal.mpcz.in/web/ पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन की जानकारी ले सकते हैं. किसान भाई आवेदन करने के लिए इस लिंक पर विजिट करें:-https://sankalp.mpcz.in/NSC/registration/form
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



