गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रूस से S-400 मिसाईल डिफेन्स सिस्टम आने के बाद भारत की ताकत कितनी बढ जायेगी?

भारत और रूस के बीच एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 को लेकर डील हुई है।

रूस से S-400 मिसाईल डिफेन्स सिस्टम आने के बाद भारत की ताकत कितनी बढ जायेगी?

भारत और रूस के बीच एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 को लेकर डील हुई है। रूस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम 2021 में भारत को सौंपने वाला था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सप्लाई में देरी हो रही है। अब राजनाथ सिंह को रूस से इसकी जल्द से जल्द सप्लाई का आश्वासन मिला है। इस डिफेंस सिस्टम से भारतीय सेना की ताकत पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। भारतीय सेना ने दुश्मनों से निपटने की पूरी पॉलिसी बना ली है। इसके लिए सेना में कई नए हथियार शामिल किए जा रहे हैं, जिससे दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा सके।

विज्ञापन

रूस से मिलने वाला एयर डिफेंस मिसाइल एस-400 भारतीय सेना को शत्रु संहार की नई ताकत देगा। नए हथियारों के शामिल होने के बाद भारत जमीन की लड़ाई भी आसमान से लड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, एयर डिफेंस मिसाइल एस-400 जमीन से ही सैकड़ों फीट ऊपर आसमान में पलक झपकते दुश्मनों की कब्र खोदने में सक्षम है। साथ ही, एयर डिफेंस मिसाइल एस-400 तीन तरह की अलग-अलग मिसाइल दाग सकता है।

russia non fiii

इसके अलावा एयर डिफेंस मिसाइल एस-400 कम दूरी या अधिक दूरी में मंडरा रहे किसी भी एरियल टार्गेट को पलक झपकते नष्ट कर सकता है। इतना ही नहीं इसे अगर आसमान में कोई फुटबॉल जैसी चीज भी मंडराती हुई नजर आई तो यह उसका पता लगाकर नष्ट कर देगा। इसकी खास बात यह है कि एयर डिफेंस मिसाइल एस-400 पहले लक्ष्य को देखता है, पहचानता है। पहचानने के बाद उसकी निगरानी शुरू करता है। निगरानी करने के बाद उसकी लोकेशन पता करता है। एयर डिफेंस मिसाइल एस-400, 400 किलोमीटर तक की रेंज में आने वाले दुश्मन के एयरक्राफ्ट, फाइटर जेट्स, स्टील्थ प्लेन, मिसाइल और ड्रोन को भी मार गिराने में सक्षम है।

यह मिसाइल दुश्मनों के फाइटर प्लेन, ड्रोन, मिसाइल का पीछा करता है। इसके रडार में आने के बाद दुश्मन का बचना नामुमकिन है। साथ ही एस-400 के हमले के सामने भागना तो दूर संभलना भी मुश्किल है। इसमें मिसाइल दागने की क्षमता पहले से ढाई गुना ज्यादा है। इसके अलावा एस-400 से एक साथ 36 जगहों पर निशाना लगाया जा सकता है। यह बैलिस्टिक और क्रूज दोनों मिसाइलों को बीच में ही तबाह करने में सक्षम है। साथ ही एस-400 रोड मोबाइल है और सिर्फ़ 5 से 10 मिनट में तैनात हो सकता है।

russia non

यह भी पढ़ें : जाने भारत में एक ऐसा गांव जिसका नाम पाकिस्तान है?

इतना ही नहीं इसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। नेवी के मोबाइल प्लेटफॉर्म से भी इसे दागा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर डील की थी। इस डील के तहत रूस करीब 5 अरब डॉलर यानी 40 हज़ार करोड़ रुपए में S-400 डिफेंस सिस्टम की पांच रेजिमेंट्स भारत को बेचेगा। इसके मिलते ही भारतीय वायु सेना काफी मजबूत हो जाएगी।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →