बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

जानिए सनी लियोनी से पहले किन स्टार्स ने बताए अपनी फिल्म में नकली नंबर

फिल्में कभी कभार असल जिंदगी में अपके लिए परेशानी की वजह बन जाती है. ऐसा ही हुआ है दिल्ली में रहने वाले पुनीत अग्रवाल के साथ.

जानिए सनी लियोनी से पहले किन स्टार्स ने बताए अपनी फिल्म में नकली नंबर

फिल्में कभी कभार असल जिंदगी में अपके लिए परेशानी की वजह बन जाती है. ऐसा ही हुआ है दिल्ली में रहने वाले पुनीत अग्रवाल के साथ. दरअसल फिल्म अर्जुन पटियाला में सनी लियोनी ने अपना जो नंबर बताया है, वह रियल लाइफ में दिल्ली के पुनीत का फोन नंबर है.

विज्ञापन

इस फिल्म के रिलीज होन के बाद से ही पुनीत के पास कई लोग कॉल करने लगे. कहने लगे की उनकी बात सनी लियोनी से करा दें. बता दें कि ऐसा पहले बार नहीं हुआ है. सनी लियोनी के अलवा ऐसे भी स्टार्स है जिन्होंने सनी लियोनी की ही तरह अपने फिल्मों में नम्बर का इस्तेमाल किया है और यह नम्बर किसी आम इंसान का निकला है. जिन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं.

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन में एक सीन है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा काम के लिए अलग-अलग एजेंसी के चक्कर लगा रही होती हैं. तभी वह अपना मोबाइल नंबर बताती हैं और फिल्म जैसे ही सिनेमाघरों में आई तो यह सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर पूजा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया. इस फिल्म के रिलीज होने के ठीक थोड़ी देर बाद ही डॉक्टर पूजा को कॉल आने लगे. इस फिल्म में जिस नंबर का प्रयोग किया गया था उसमें केवल एक डिजिट का ही फर्क था.

imgpsh fullsize anim 2

जिसका फायदा पूजा को हुआ और उनके पास कॉल आए, लेकिन बहुत कम जिन्होंने नबंर नोट करते वक्त एक डिजिट को गलत नोट कर लिया था. अब आपको बताते है उनका क्या हुआ जिन्होंने सही-सही नंबर को नोट किया था. दरअसल उनका नंबर फैशन फिल्म के प्रोड्यूसर राम मीराचंदानी के पास लग रहा था. जिसके बाद उन्होंने कई दिनों तक एक दिन में लगभग 80 फोन कॉल रिसीव किए.

imgpsh fullsize anim 1

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान के शरीर पर कई तरह के टैटू दिखाए गए, जिसमें से एक टैटू डॉक्टर सुरेखा वर्मा के लिए आफत का कारण बन गया. इस फिल्म में आमिर खान ने अपनी बांह पर एक मोबाइल नंबर का टैंपोरेरी टैटू बनवाया था. जिसमें एक मोबाइल नंबर था. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सुरेखा के पास कई कॉल आने लगी. जब आमिर के फैन्स की कॉल से परेशान हुईं सुरेखा के बारे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट को पता चला, तो उन्होंने सुरेखा को एक बेहतरीन फोन और नया कनेक्शन गिफ्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें : सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने उड़ाई युवक की नींद, रोज आ रहे है कई कॉल

अब देखना ये है कि क्या अर्जुन पटियाला के मेकर्स भी पुनीत अग्रवाल के लिए कोई कदम उठाएगें या नहीं

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →