बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मे JDU के कितने यादव विधायक जीतकर आए हैं?

625
news

बिहार में फिर से नितीश सरकार ही रहेगी। भाजपा के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजग ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बिहार में बड़ी और कड़ी चुनावी लड़ाई में प्रदेश के मतदाताओं ने राजग पर भरोसा जताया। नतीजों और रुझानों के मुताबिक, राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा की 243 में से 125 सीटें राजग के खाते में आती दिख रही हैं। इसमें 122 सीटों पर उसे जीत मिल चुकी है, जबकि तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे हैं।

इस 125 में से भाजपा के खाते में अकेले 74 सीटें आती दिख रही हैं। नीतीश कुमार की जदयू को 43 सीटें मिल रही हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले जदयू को 28 सीटों का नुकसान हुआ है। बिहार में बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार है। 2015 में नीतीश कुमार की जदयू ने भी महागठबंधन का हाथ थाम लिया था। उस समय राजद के खाते में 80, जदयू के खाते में 71 और कांग्रेस के पाले में 27 सीटें आई थीं। उस चुनाव में भाजपा ने 53 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के लिए नतीजे बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।

बिहार में महागठबंधन के सहारे सरकार का हिस्सा बनने की पार्टी की कोशिश धरी रह गई। मध्य प्रदेश में भी पार्टी ने उम्मीद गंवा दी है। उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी पार्टी कहीं लड़ाई में नहीं रही।अब आइये जानते हैं JDU में कितने यादव विधायक हैं। JDU में 4 यादव विधायक हैं ,और उनके नाम ये हैं।

jdu -narendra narayan yadav -alamnagar

belhar-manoj yadav

nirmali -aniruddha prasad yadav

supaul- bijendra prasad yadav

यह भी पढ़े:क्या उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रही है?