शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत में कितने किसान यूनियन रजिस्टर्ड हैं

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं, वो पहले से ही…

भारत में कितने किसान यूनियन रजिस्टर्ड हैं

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं, वो पहले से ही बुरे हालातों में जी रहे किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगें. जिसके विरोध में कई किसान संगठन इन कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.

विज्ञापन
reuters india farmer protests1k
किसान आंदोलन

तीन कृषि कानूनों का कुछ किसान संगठन विरोध कर रहे हैं तथा कुछ इसका समर्थन भी कर रही हैं. अगर हम देखें की किसान यूनियन क्या होते हैं. लगभग सभी वर्गों के अपने गैर-सरकारी संगठन होते हैं. वो जाति से संबंधित भी हो सकते हैं या धर्म से संबंधित या व्यवसाय के आधार पर हो सकते हैं. जिसका काम जिस आधार पर वो बने हैं जैसे- जाति, धर्म या व्यवसाय उन सब के अधिकारों की आवाज उठाना होता है. इसी तरह अपने अधिकारों के लिए तथा शोषण से बचने के लिए एक मंच की तरह किसान यूनियन भी काम करती हैं.

19farmers
किसान आंदोलन

भारत में कितने किसान यूनियन रजिस्टर्ड है यह आँकड़ा तो उपलब्ध नहीं है. लेकिन सैकड़ों की संख्या में भारत में किसान यूनियन हैं. तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले दलों को वार्ता करने के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आमंत्रित 35 से ज्यादा किसान यूनियनों को आमंत्रित किया. अगर अकेले पंजाब की बात करें तो 30 से ज्यादा किसान संगठन तो अकेले पंजाब राज्य से ही सबंधित हैं.

यह भी पढ़ें: 1951 का भारतीय इतिहास क्या विशेष हुआ था इस साल

तीन कृषि कानूनों पर सरकार की तरफ से बीच का रास्ता निकालने के लिए किसान संगठनों के पास एक प्रस्ताव भेजा था. जिसमें किसानों की चिंताओं के आधार पर कृषि कानूनों में कुछ संशोधन की बात की गई. लेकिन किसान संगठन चाहते हैं कि कृषि कानून पूरी तरह से वापिस लिए जाने चाहिएं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →