कैसी चल रही है अयोध्या में रामनवमी की तैयारी ?
हिंदू धर्म में भगवान राम का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है.
हिंदू धर्म में भगवान राम का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है. ऐसा माना जाता है कि रामनवमी के दिन ही अयोध्या में माता कौशल्या माता की कोख से भगवान राम ने जन्म लिया था. भगवान राम हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में हैं. इसी कारण रामनवमी को हिंदू धर्म में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. अयोध्या में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था. इसलिए अयोध्या में रामनवमी को मनाने के लिए विशेष रूप से की जाती है. अयोध्या में ही भगवान राम का मंदिर भी है.

अयोध्या में रामनवमी पर मेले का आयोजन किया जाता है. रामनवमी की तैयारियों में सड़को को चौड़ा किया जा रहा है. इसके साथ ही बाजारों से अतिक्रमण हो हटाया जा रहा है. प्रशासन की तरफ से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं. मुख्य मार्ग का निरक्षण भी किया गया है तथा नालियों को ढ़का जा रहा है.

वर्तमान समय में लगातार बढते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस की सभी गाइडलाईन का पालन सख्ती से करने के लिए भी तैयारियां की जा रही है. सभी विभागों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. कोरोना वायरस की वजह से तथा इसके अलावा अन्य किसी तरह की भक्तों को समस्या ना हो इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार पैर में काला धागा पहनने की मान्यता क्या हैं?
राम नवमी के शुरू होने की बात करें तो राम नवमी प्रारंभ मुहूर्त- 21 अप्रैल 2021 को रात 12:43 से शुरू होगा तथा राम नवमी के समाप्ति का मुहूर्त- 22 अप्रैल 2021 (रात 12:35 तक) को है. इसके अलावा राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त- 11:02 से लेकर 13:38 तक है.



