गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चुनाव में जीत के लिए धर्म का सहारा लेना कहाँ तक उचित ?

भारत एक लोकतांत्रिक देश है. जहाँ पर जनता चुनाव में वोट देकर अपने जनप्रतिनिधियों को चुनती है. जो सरकार बनाते हैं.

चुनाव में जीत के लिए धर्म का सहारा लेना कहाँ तक उचित ?

भारत एक लोकतांत्रिक देश है. जहाँ पर जनता चुनाव में वोट देकर अपने जनप्रतिनिधियों को चुनती है. जो सरकार बनाते हैं. चुनाव में जीत के लिए नेता तरह तरह के हथकंडे अपनाते है. कोई भाषा के आधार पर एक वर्ग विशेष के वोटों को अपनी तरफ करना चाहता है, कोई धर्म के आधार पर किसी विशेष वर्ग का खुद को हितैषी दिखाकर उनके वोट लेना चाहता है.

विज्ञापन
download 5
धर्म और राजनीति

लेकिन क्या धर्म को मोहरा बनाकर वोट लेना सही है ? क्या भारत की आजादी में सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों ने ही योगदान दिया है या फिर देश विकास कर रहा है वो सिर्फ किसी एक धर्म विशेष की वजह से. ये सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण बन जाता है धर्म के नाम पर प्राचार और वोट की राजनीति वर्तमान समय में जिस तरह से हावी होती जा रही है. इससे लोग नेता की अच्छाई को देखने की जगह धर्म के आधार पर चुनाव में वोटो को डालते हैं.

religion all s 325 111814114206
धर्म

भारत में लगभग हर वर्ष चुनाव होते रहते हैं. भारत देश की सबसे बड़ी विशेष यह है कि यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है. लेकिन राजनीति इस तरह हावी होती जा रही है कि अलग अलग पार्टियां अपने अपने धर्म का प्रतिनिधित्व करती नजर आ रही है. जबकि होना ये था कि पार्टियां गरीब और असहाय लोगों तथा किसानों का प्रतिनिधित्व करती तथा किसानों के हक की आवाज बनती.

यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म के 16 संस्कार कौन से हैं ?

देश की आजादी में किसी एक विशेष धर्म का योगदान नहीं रहा, देश के विकास में भी सिर्फ किसी एक धर्म का योगदान नहीं रहा. नेताओं को भी अपनी तुच्छ राजनीति के लिए धर्म के आधार पर राजनीतिक रोटियां पकानी बंद करनी चाहिए. इसे किसी भी नजरिए से उचित नहीं ठहराया जा सकता. धर्म की जगह चुनाव का मुद्दा विकास, गरीब तथा असहाय लोगों के सहायता के नाम पर होना चाहिए ना धर्म के नाम पर.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →