रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चीन और पाक के साथ युद्ध में राफेल विमान भारत के लिए कितना कारगर?

राफेल लड़ाकू विमान मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।

चीन और पाक के साथ युद्ध में राफेल विमान भारत के लिए कितना कारगर?

राफेल लड़ाकू विमान मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। एयरफोर्स डे के दिन फ्रांस में भारत ने पहले राफेल को रिसीव किया।इस जेट के बाद एशियाई देशों में हवाई मोर्चे पर भारत को जबरदस्त बढ़त मिल गई है। जल्द ही इस विमान को वायुसेना में शामिल कर लिया जाएगा। यह जेट एकसाथ जमीन से आसमान तक दुश्मनों को पस्त कर सकता है। इसकी ताकत का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि एक राफेल को रोकने के लिए पाकिस्तान को दो F-16 विमानों की जरूरत होगी। राफेल विमान की ताकत और भारतीय वायुसेना के लिए यह क्यों इतना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
वीडियो

भारत के लिए राफेल महत्वपूर्ण है। मिस्र और फ्रांस में पहले से ही राफेल जेट का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन भारत को मिलनेवाला राफेल अधिक अडवांस्ड तकनीक से लैस है। भारत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

rafale deal 650x400 41518172565

1) विमान में हेल्मेट माउंटेड साइट्स और लक्ष्य को भेदने की प्रणाली है ताकि पायलट बहुत कम समय में हथियारों को शूट कर सकें।

2) विमान में बहुत ऊंचाईवाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी ऊंचाईवाली जगहों और ठंडे मौसम में भी विमान तेजी से काम कर सकता है।

3) मिसाइल अटैक का सामना करने के लिए विमान में खास तकनीक का प्रयोग किया गया है।

4) अगले 50 सालों तक के लिए फ्रेंच इंडस्ट्रियल सपॉर्ट भी मिलेगा।

rafale non

फ्रांस और मिस्र राफेल जेट का प्रयोग कर रहे हैं। भारत को सप्लाई किया जाने वाले राफेल काफी उन्नत है और भारत की स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह विमान अधिक ऊंचाई वाले लेह के ठंडे वातावरण में भी तेजी से उड़ान भर सकता है।सभी 36 विमान अप्रैल 2022 तक भारत को मिलेंगे। पहले 18 राफेल जेट अंबाला में तैनात किए जाएंगे। बाकी के 18 विमान पूर्वोत्तर के हाशीमारा में तैनात किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :जानिए भारत और चीन के सैनिक LAC बॉर्डर पर गोलियां क्यों नहीं चला सकते ?

राफेल को बेड़े में शामिल करने सा वायु सेना की क्षमता और ताकत में काफी इजाफा होगा। राफेल एक साथ जमीन पर से दुश्मन के हमलों को ध्वस्त करने और आसमान में आक्रमण करने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, राफेल जंग में 'गेमचेंजर' साबित होगा और इसके आने पर पाकिस्‍तानी एयरफोर्स पर दबाव काफी बढ़ जाएगा।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →