मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
स्वास्थ्य

हम विदेशों में आयुर्वेदिक समान कैसे भेज सकते हैं जैसे दातुन ?

अगर आपका कोई रिश्तेदार विदेशों में रहता है और आप उसके पास कुछ आयुर्वेदिक सामान भेजना चाहते हैं. जैसे कि दातुन. तो क्या यह संभव है ?

हम विदेशों में आयुर्वेदिक समान कैसे भेज सकते हैं जैसे दातुन ?

अगर आपका कोई रिश्तेदार विदेशों में रहता है और आप उसके पास कुछ आयुर्वेदिक सामान भेजना चाहते हैं. जैसे कि दातुन. तो क्या यह संभव है ? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप जो आयुर्वेदिक सामन भेजना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप  विदेश पार्सल कर सकते हैं. लेकिन आप जो भी सामान भेज रहें हैं, उसकी जानकारी आपको डाक विभाग को देनी होती है. जिसका कारण यह है कि आप विदेशों में कहीं कोई प्रतिबंधित सामग्री तो नहीं भेज रहे हैं.

विज्ञापन
parcel 5595719 835x547 m
पार्सल

विदेशों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास लोग विदेशी पार्सल से जूते , किताब तथा दवाईयां भी भेज सकते हैं. लेकिन इसमें सबसे जरूरी है कि साधारण से लेकर कस्टम ड्यूटी वाली प्रत्येक चीज की जानकारी आपको देनी पड़ती है.

post parcel 19 05 2018
पार्सल

विदेशों में पार्सल भेजने से पहले आप पार्सल से संबंधित और प्रतिबंधित सामान की जानकारी होना आपके लिए बहुत आवश्यक है. जैसे कि जहरीला और रासायनिक पदार्य़ , हथियार , छोटा जानवर , खाद्य पदार्थ जो खराब हो जाते हैं तथा खरपतवार सहित दवाँएं जो किसी को नुकसान पहुँचा सकती है इत्यादि. इन सबके अलावा अगर आप कोई आयुर्वेदिक समान जैसे कि दातुन भेजना चाहते हैं, तो विदेश पार्सल द्वारा आसानी से अपने विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों को भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है सट्टा किंग और कैसे खेलते हैं ?

पार्सल भेजते समय विशेष रूप से ध्यान रखे कि आप जो सामान भेज रहे हैं, उसको अच्छे से पैक किया गया हो. ताकि आपका सामान बिना किसी नुकसान के विदेश में आपके रिश्तेदारों के पास पहुँच जाए. रसीद जरूर लें तथा आप अपने सामान को ट्रैक भी कर सकते हैं कि आपका सामान कहाँ तक गया है. पार्सल के वजन का विशेष ध्यान रखें. निश्चित वजन का सामान आप पार्सल से भेज सकते हैं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →