मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

HIV ग्रस्त था युवक, खुद की काटी गर्दन और हाथ की नस फिर...

एक युवक का खुद की बेरहमी से मार डालने का मामला सामने आया है। आज सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला।

HIV ग्रस्त था युवक, खुद की काटी गर्दन और हाथ की नस फिर...

एक युवक का खुद की बेरहमी से मार डालने का मामला सामने आया है। आज सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। युवक की गर्दन और हाथ की नस भी कटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, HIV पॉजिटिव था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के ब्रह्मापुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक से इतना तंग आ गया कि उसने जान देने का फैसला कर किया। शख्स की मौत के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। वहीं, शव को पोस्टमार्तम के लिए भिजवाया देने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है। इस पूरे मामले में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मृतक एचआईवी पॉजिटिव था, जिसकी वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। शव के पास की घर में सब्जी काटने के लिए प्रयोग होने वाला चाकू भी बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने चाकू से अपनी गर्दन और हाथ की नस काटकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि HIV ग्रस्त इस युवक के डिप्रेशन में आकर खुदकुशी करने से पहले उसकी पत्नी की मौत भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, उसकी पत्नी की मौत बहुत पहले ही हो गई थी और माधवपुरम में रहने वाला ये शख्स पिछले करीब 20 सालों से अपनी बहन के घर में ही रह रहा था। बताया जाता है । उसका एक बेटा है जो अपने नाना-नानी के पास रहता है। वह एक फैक्ट्री में काम करता था।

HIV ग्रस्त था युवक, खुद की काटी गर्दन और हाथ की नस फिर...

इस मामले में पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल, डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र की मासूम बच्ची के साथ चाचा ने की घटिया हरकत

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →