शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजस्थान

जैसलमेर: खेत में गिरा संदिग्ध बम, ट्रैक्टर से उतरते ही हुए धमाके में किसान बाल-बाल बचा

राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार को एक किसान उस वक्त बाल-बाल बच गया, जब उसके खेत में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और जमीन में करीब दो फीट…

जैसलमेर: खेत में गिरा संदिग्ध बम, ट्रैक्टर से उतरते ही हुए धमाके में किसान बाल-बाल बचा
(फोटो: IANS)

राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार को एक किसान उस वक्त बाल-बाल बच गया, जब उसके खेत में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और जमीन में करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की नहरी पट्टी में हुई।

विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान द्वारकाराम ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर चला रहा था, तभी उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। वह उसे ढूंढने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर से नीचे उतरा, अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। किसान के पिता तुलसीराम ने उसे फौरन जमीन पर लेट जाने को कहा, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं कोई दूसरा बम न गिर जाए।

पुलिस और सेना ने शुरू की जांच

विस्फोट की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और खेत से संदिग्ध विस्फोटक वस्तु के अवशेष बरामद किए हैं। धमाके के कुछ टुकड़े पास खड़े ट्रैक्टर से भी टकराए, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है; करीब दो साल पहले भी इस इलाके के खेतों में बम जैसी चीजें गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल के पास ही सेना की चांधन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित है। फिलहाल, यह विस्फोटक वस्तु कहां से आई और यह धमाका कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजस्थान डेस्क

News4Social राजस्थान डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजस्थान से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →