रविवार, 23 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 18 दिन में 8 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, 1 सितंबर से मिलेंगे 2500 रुपए

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता देने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के पोर्टल पर…

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 18 दिन में 8 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, 1 सितंबर से मिलेंगे 2500 रुपए
(फोटो: IANS)

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता देने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के पोर्टल पर सिर्फ 18 दिनों के भीतर करीब आठ लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है और पांच लाख से ज़्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के साथ होगा।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को योजना के आधिकारिक पत्र सौंपे जाएंगे और 1 सितंबर से उनके बैंक खातों में सीधे पैसे आने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं की उम्मीदों से गहराई से जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया योजना का मकसद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली लक्ष्मी योजना का मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा आर्थिक मजबूती, ज्यादा आत्मविश्वास और ज्यादा आजादी लाना है। पूरी दिल्ली में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह दिखाता है कि यह पहल उनकी उम्मीदों से कितनी गहराई से जुड़ी है। उनका भरोसा ही हमारा आशीर्वाद है और काम करने के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।"

सत्यापन प्रक्रिया पर जोर

मुख्यमंत्री इस योजना की तैयारियों पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हैं। हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में उन्होंने जिला-स्तरीय कमेटियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर आवेदन की बारीकी से जांच और निगरानी करें ताकि किसी भी योग्य महिला को लाभ मिलने में देरी न हो।

उन्होंने कहा, "वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जितनी तेजी से पूरी होगी, मामलों का निपटारा उतनी ही जल्दी होगा और योग्य महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी आवेदन में कोई संदेह हो तो स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की मदद से उसकी अच्छी तरह जांच की जाए। इस बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा और जिला-स्तरीय कमेटियों के अध्यक्ष व अधिकारी भी मौजूद थे।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →