बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी के दिल में हिमाचल- अमित शाह

हिमाचल चुनाव को लेकर पार्टियां अब दांव पेंच आजमाती दिख रही है। जी हाँ, हिमाचल में अमित शाह चुनावी बिगुल बजाते नजर आ रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते है....

मोदी के दिल में हिमाचल- अमित शाह
हिमाचल चुनाव को लेकर पार्टियां अब दांव पेंच आजमाती दिख रही है। जी हाँ, हिमाचल में अमित शाह चुनावी बिगुल बजाते नजर आ रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... चुनाव प्रचार करते हुए कि शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार विकास करने में न तो सक्षम है न ही योग्य, इसलिए पार्टी को राज्य में सत्ता से बाहर निकाला जाना चाहिए। अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश माफिया और अपराधियों की भूमि बन गया है। मोदी के दिल में हिमाचल- अमित शाह मोदी के दिल में है हिमाचल.... बीजेपी अध्यक्ष मे हुंकार भरते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पीएम नरेंद्र मोदी के दिल में बसता है, जिन्होंने 14वें वित्त आयोग में 71,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि बढ़ा दी है जो देश में सर्वाधिक है। कांग्रेस को घेरते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार ही हुआ है। गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों हिमाचल में है, जहां चुनाव का प्रचार करते नजर आ रहे है। आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की नजर इस बार हिमाचल को जीतने पर है, ऐसे में अमित शाह चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरे है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →