मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Top stories

लीवर की समस्या से लेकर मोटापा कम करने में रामबाण है हल्दी

हल्दी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह सेहत के लिए भी यह लाभकारी होती है हल्दी का इस्तेमाल न केवल भारतीय खानपान में होता आया है, बल्कि एक औषधि के रूप में…

लीवर की समस्या से लेकर मोटापा कम करने में रामबाण है हल्दी

हल्दी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह सेहत के लिए भी यह लाभकारी होती है हल्दी का इस्तेमाल न केवल भारतीय खानपान में होता आया है, बल्कि एक औषधि के रूप में सदियों से इसका प्रयोग किया जाता रहा है।

विज्ञापन

यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ हमारा खून भी साफ करता है। इसके साथ ही हल्दी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

हल्दी का सेवन सब्जियों में तो किया ही जाता है, लेकिन दूध के साथ इसे पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्ची हल्दी में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। खासतौर पर पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में यह सहायक होता है।

लीवर 01

हल्दी का जूस हानिकारक रेडिएशन के संपर्क में आने से होने वाले ट्यूमर से भी बचाव करता है। हल्दी के इस जूस का उपयोग सूजन, गठिया, फ्री रेडिकल्स और जोड़ के दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है।

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। यह इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने में डायबिटीज में भी फायदेमंद है। हल्दी के जूस से इम्यून सिस्टम तो मजबूत होता ही है, यह मोटापा कम करने भी बहुत सहायक होता है।

लीवर 02

यह भी पढ़ें: चांदी के सिक्के पर जलाएं कपूर, माँ लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

कई शोध और स्टडी में यह साबित हो चुका है कि हल्दी लीवर को भी स्वस्थ रखती है। इसलिए इसका जूस बहुत फायदेमंद है। सोराइसिस जैसे त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के गुण होते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी तासीर के लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होगा, लेकिन गर्म तासीर वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →