बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चांदी के सिक्के पर जलाएं कपूर, माँ लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

पैसा किसको नहीं चाहिए होता है। आजकल सभी पैसो के पीछे भाग रहें हैं। धन को पाने के लिए सभी तरह-तरह के उपाय कर रहें हैं।

चांदी के सिक्के पर जलाएं कपूर, माँ लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

पैसा किसको नहीं चाहिए होता है। आजकल सभी पैसो के पीछे भाग रहें हैं। धन को पाने के लिए सभी तरह-तरह के उपाय कर रहें हैं। हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन को देवी कहा गया है। कहते हैं कि अगर माता लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हैं तो उसके पास धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। लेकिन जिस व्यक्ति से माँ लक्ष्मी रूठ गयी वह व्यक्ति चाहे जितनी जतन कर ले लक्ष्मी माँ उसे दरिद्रता तक पहुंचाकर ही छोड़ती हैं।

विज्ञापन

वैसे पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई उपाय बताये गए हैं आज हम आपको एक ऐसा ही उपाय बताने जा रहें हैं जिसकी मदद से आप देवी लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं।

यदि आप ने इस उपाय को एक बार कर लिया तो जीवनभर आपको पैसो की कमी नहीं होगी। इस उपाय को आप शुक्रवार के दिन कर सकते हैं। ये दिन माँ लक्ष्मी का दिन भी होता हैं। कहते हैं इस दिन माता रानी भक्तों की पुकार जल्दी सुनती हैं।

आप शुक्रवार के दिन सुबह स्नान कर पीले या सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर ले. अब एक चांदी का सिक्का थाली में रखे। इसके साथ ही उसी थाली में पूजा का कपूर और घी का दीपक भी रखे। अब सबसे पहले आपको माँ लक्ष्मी की घी के दीपक से पूरी आरती करनी हैं।

आरती समाप्त हो जाने के बाद पहली आरती माता रानी को दे जबकि दूसरी चांदी के सिक्के और कपूर को दे. इसके बाद चांदी के सिक्के के ऊपर कपूर जलाए और माता की आरी उतारते समय इस मंत्र का जाप करे –

ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।

Pardeep29

इसके बाद माता रानी के सामने हाथ जोड़ माथा टेके और उन्हें अपनी धन संबंधित इच्छा या परेशानी बताए। अब जब चांदी का सिक्का ठंडा हो जाए तो उसे गंगा जल वाले पानी से साफ़ कर ले। इसके बाद इस सिक्के को एक लाल कपड़े में बाँध दे। अब ये सिक्का अपने घर की तिजोरी में संभाल के रख दे. इससे आपको कभी धन की कोई कमी नहीं होगी।

आपकी तिजोरी से पैसा घटेगा नहीं बल्कि बढ़ने लगेगा. इतना ही नहीं आने वाले समय में आपके धन आवक के साधन भी बढ़ेंगे. पैसो के मामले में आपकी किस्मत बहुत अच्छी रहेगी. कई बार ऐसा भी होगा की अच्छे भाग्य के चलते आपको धन लाभ होगा। आपकी हर मेहनत का फल भी आपको अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें- राशिफल: यह सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

इस उपाय को करते समय बस इस बात का ध्यान रखे कि आप शुक्रवार के दिन माता रानी के नाम का व्रत भी रखे और किसी भी प्रकार के नशे या नॉनवेज का सेवन ना करे. तभी आप इस उपाय का पूर्ण लाभ उठा सकेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई होगी. आप इसे दूसरों के साथ साझा कर उनका भी भला कर सकते हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →