Hastrekha Shastra: हथेली पर हो ऐसी रेखा तो शादी के बाद मिलती है तरक्की, विदेश जाने के बनते हैं योग h3>
Hast Rekha Shastra: हर इंसान को इस बात की उत्सुकता रहती है कि उसके हाथ की रेखाएं क्या कहती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाओं के द्वारा सब कुछ पता किया जा सकता है. हस्त रेखा विज्ञान के कारण हमारा आज, कल और आने वाला कल पता किया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हथेली पर बनी आकृतियां भी हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं तो आइए जानते हैं इन आकृतियों से आने वाले कल के बारे में.
हथेली में सबसे किनारे छोटी उंगली होती है, जिसे हम कनिष्ठा उंगली कहते है. उसके थोड़े से नीचे चंद्रमा का स्थान होता है. इस स्थान को देखकर आप जान सकते हैं कि आपके जीवन में चंद्रमा की स्थिति कैसी है. आपका चंद्रमा अच्छा है या चंद्रमा कमजोर है या चंद्रमा खराब है. ये सब बातें आप जान सकते हैं. ये स्थान जितना ज्यादा साफ होता है, उतना ही अच्छा और उत्तम होता है.
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा का स्थान या चंद्रमा के पर्वत का रंग गुलाबी हो तो उससे चंद्रमा मजबूत होता है. इस स्थान से हम विदेश यात्रा, मानसिक स्थिति और रोगों के बारे में जान सकते हैं. व्यक्ति कितना अहंकारी या कितना खुश मिजाज है, ये भी आप चंद्रमा की स्थिति से जान सकते हैं.
अगर आप के चंद्रमा पर बहुत सारी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति चिंता में ज्यादा रहता है. अगर इस स्थान पर दाग धब्बे हों तो व्यक्ति काल्पनिक होता है और अकारण चिंताएं करता है. चंद्रमा के पर्वत पर अगर तिल हो तो व्यक्ति को गंभीर मानसिक रोग हो सकते हैं. जैसे- भय या तनावग्रस्त रह सकता है. चंद्रमा का पर्वत अगर साफ सुथरा है तो ये व्यक्ति की मानसिक स्थिति को अच्छा और मजबूत बना देता है. चंद्रमा के पर्वत पर अगर क्रॉस हो तो उन लोगों को नदी में स्नान या नदी में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जल में डूबने का खतरा होता है.
शादी के बाद तरक्की करते हैं ऐसे लोग
Advertising
चंद्रमा के पर्वत से आप अपने करियर और विवाह के बारे में भी जान सकते हैं. अगर भाग्य की रेखा चंद्रमा की तरफ से आए तो भाग्योदय विवाह के बाद होता है. यानी ऐसे लोगों को शादी के बाद तरक्की मिलती है. ऐसे लोगों को जीवन साथी बहुत समझदार मिलता है और सहायक मिलता है. अगर चंद्रमा का पर्वत मजबूत है तो आप अभिनय, कला, एक्टिंग, जल और खान-पान के क्षेत्र में सफलता पाते हैं.
इस पर्वत पर अगर छोटी-छोटी रेखाएं हैं तो प्रेम विवाह होने का संभावना होती है और जीवन में आप बहुत सारी यात्राएं करेंगे. अगर कोई रेखा चंद्रमा से निकलकर भाग्य की रेखा में जाकर जुड़ती है तो इसका मतलब आप विदेश जाकर काम करेंगे या परिवार से दूर जाकर कही सैटल होंगे.