सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी जी ने एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा- हार्दिक

गुजरात चुनाव को लेकर सियासी हलचलें अपने चरम पर है। जी हां, गुजरात चुनाव में आर पार की लड़ाई जारी है।

मोदी जी ने एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा- हार्दिक
गुजरात चुनाव को लेकर सियासी हलचलें अपने चरम पर है। जी हां, गुजरात चुनाव में आर पार की लड़ाई जारी है। गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस तमाम हथकंडे अपनाती दिख रही है। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... गुजरात चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ हार्दिक पटेल भी रंग जमाते दिख रहे है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर जमकर हमला बोला था, जिस पर हार्दिक पटेल ने व्यंग्य कसा है। मोदी जी ने एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा- हार्दिक हार्दिक ने मोदी सरकार पर किया हमला.... आपको बता दें कि 2014 में पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ूगा, जिस बयान को लेकर अब हार्दिक पटेल पीएम पर हमला बोला है।   दरअसल, मुकुल राय के बीजेपी में शामिल होने पर हार्दिक ने कहा कि मोदी जी ने ठीक ही कहा था कि भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे, तभी तो सबको बीजेपी में शामिल कर रहे है। गुजरात चुनाव अब कौन सा नया मोड़ लेता है, ये तो खैर वक्त ही बताएगा। लेकिन बात तो तय है कि हार्दिक पटेल बीजेपी से नाराज दिख रहे है, ऐसे में बीजेपी का पलड़ा गुजरात में थोड़ा कम हो सकता है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →