रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हरियाणा कांड: डिप्रेशन में चली गई थी हनीप्रीत!

अगस्त में हरियाणा में हुए कांड को अभी कोई भूल नहीं पाया है। रेप मामलें में सजा काट रहे बाबा राम रहीम के समर्थकों ने हरियाणा के पंचकुला को जला दिया था, जिसके…

हरियाणा कांड: डिप्रेशन में चली गई थी हनीप्रीत!
अगस्त में हरियाणा में हुए कांड को अभी कोई भूल नहीं पाया है। रेप मामलें में सजा काट रहे बाबा राम रहीम के समर्थकों ने हरियाणा के पंचकुला को जला दिया था, जिसके बाद से हरियाणा हिंसा की आंच हरियाणा से सटे कुछ राज्यों में फैलने लगी थी। बाबा को सजा हो गई थी, लेकिन बाबा की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने पुलिस का जीना मोहाल कर दिया था, क्योंकि हनीप्रीत फरार चल रही थी, लेकिन मामलें के इतने दिन बाद हनीप्रीत खुद मीडिया के सामने आई और उन्होंने कहा कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। हालांकि हनीप्रीत की बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो उसके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर हनीप्रीत को पुलिस पकड़ क्यों नहीं पा रही थी? आइये खबर पर नजर डालते है...मामलें के 39 दिन बाद हनीप्रीत मीडिया में आती है, और अपनी आपबीती सुनाती है, लेकिन पुलिस अभी उसके सरेंडर करने के इंतजार में लगी हुई है? खैर, आपको बता दें कि मीडिया पर आने के बाद हनीप्रीत ने अपने और बाबा के बीच चल रही है अवैध संबंधों की तमाम खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनके और उनके पापा के बीच कोई गलत रिश्ता नहीं था। डेरा के संभालने के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि पापा ही डेरा प्रमुख रहेंगे। इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करने के दौरान हनीप्रीत की आखें पर आई क्योंकि उसके और उसके पापा के बीच गलत गलत बातें फैलाई जा रही हैं। हनीप्रीत ने ये भी कहा कि वो इतने दिनों से डिप्रेशन में चली गई थी, जिसकी वजह से वो छिप रही थी। इन सबके बीच ये सवाल खड़ा होता है कि क्या अब पुलिस हनीप्रीत को गिरफ्तार कर पाएगी या फिर हनीप्रीत खुद सरेंडर करेंगी? खैर ये तो वक्त ही बताएगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →