शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सैलरी पर भी लग सकता है GST जानिए क्या है पूरा मामला ?

काफी दिनों से एक खबर सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में चल रही है की कंपनी की सीईओ और अन्य बड़े कर्मचारियों की सैलरी पर GST लग सकता है।

सैलरी पर भी लग सकता है GST जानिए क्या है पूरा मामला ?

काफी दिनों से एक खबर सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में चल रही है की कंपनी की सीईओ और अन्य बड़े कर्मचारियों की सैलरी पर GST लग सकता है। तब से बड़ी बड़ी कंपनी में एक कोहराम सा मचा की सैलरी पर GST अब क्या नीति आ गई।

विज्ञापन

खबरों का बाजार में यह खबर धुएं की तरह फ़ैल रही है की क्या अब सैलरी पर भी GST लगेगा लेकिन पुष्टि के बाद यह पता चला की यह सिर्फ एक अफवाह है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) डिपार्टमेंट ने इसे सरासर एक अफवाह बताया है। CBIC ने साफ किया है कि सैलरी पर जीएसटी लागू नहीं होता, तो यह एक गलत खबर है जो सोशल मीडिया और मेंस्ट्रम मीडिया में फैलाई जा रही है इसमें किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।

वीडियो

CBIC के मुताबिक सैलरी वस्तु और सेवा कर (GST) के अधीन नहीं है और CEO या कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन पर कोई GST लागू करने की मांग नहीं की गई है। सोशल मीडिया में यह खबर आयी की टैक्स डिपार्टमेंट सीईओ की सैलरी पर 18 फीसदी जीएसटी लगा सकता है।

यह भी पढ़ें : क्या है ऐसी वजह की Microsoft अपने कर्मचारियों से सिर्फ करवाएगी चार दिन काम ?

ऐसी भी खबरे थी की टैक्स डिपार्टमेंट चाहता है कि किसी कंपनी में एक कर्मचारी को एक खास ऑफिस का माना जाए, ना कि उसे पूरे संस्थान के कर्मचारी के तौर पर देखा जाए. इस आधार पर कंपनी के सीईओ जैसे बड़े अधिकारियों का कॉमन कॉस्ट हेड ऑफिस के अलावा ब्रांच ऑफिस को भी वितरित होना चाहिए। लेकिन अब इस खबर की पुष्टी होगई की यह सिर्फ एक अफवाह है सैलरी पर सर्कार द्वारा GST लागु नहीं होगा।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →