बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) का कहना है कि कोरोना वायरस की लड़ाई बहुत ही मुश्किल है क्योंकि आप चाहे कितना भी डिजिटली एक्टिव रहे, यह आपके अकेलेपन को दूर नहीं कर
सकती. अगस्त महीने में जेनेलिया कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थीं. शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ‘हाय, मेरा तीन हफ्ते पहले कोविड 19 टेस्टे पॉजिटिव आया था. मैं पिछले 21 दिनों से बिना लक्षण के थी. भगवान की कृपा से आज मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. हालांकि ये 21 दिन मेरे लिए काफी मुश्किल थे.












