Advertising
Home Breaking News Hindi गौतम ने शुरू की गंभीर राजनीतिक पारी
Advertising
<

गौतम ने शुरू की गंभीर राजनीतिक पारी

149

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैट्समैन गौतम गंभीर ने आज भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक तौर से सदस्यता ले ली. भाजपा मुख्यालय में हुई एक कॉन्फ्रेंस में अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में उन्होने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया. गौतम गंभीर ने इस मौके पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा की वो प्रधानमंत्री के विज़न से प्रभावित होकर ही भाजपा जॉइन किया है.

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल आर्डर में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वर्ल्डकप में जब इंडिया का फाइनल मैच फंस गया था तो तारणहार के रूप में गम्भीर ने ही एक उम्दा पारी खेली और वर्ल्डकप में संकटमोचन की भूमिका का निर्वाह किया. अब भारतीय जनता पार्टी के लिए वो कितना संकटमोचन साबित होंगे ये तो समय ही बताएगा.

Advertising