सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

झारखंड में युवती से गैंगरेप!

देश-प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध रूकने के नाम ही नहीं ले रहे है। आयें दिन रेप की खबरों से मीडिया भरा रहता है।

झारखंड में युवती से गैंगरेप!
देश-प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध रूकने के नाम ही नहीं ले रहे है। आयें दिन रेप की खबरों से मीडिया भरा रहता है। इंसानियत को दहला देने वाली एक ऐसी खबर झारखंड से आई है। जी हाँ, झारखंड में करीब एक दर्जन युवकों ने लड़की के साथ रेप किया, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई है। लड़की अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। आइयें खबर पर एक नजर डालते है.... आपको बता दें कि झारखंड के दुमका में एक लड़की से सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, आरोपियों ने पहले लड़की को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही है। क्या है पूरा मामला.... आपको बता दें कि मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दिग्घी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, लड़की शाम को अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी, जहां कुछ लड़कों ने उसका पीछा किया। पुलिस ने यह भी कहा कि यह घटना लूटपाट को अंजाम देने के लिए हुई थी लेकिन विरोध करने पर गैंगरेप किया गया। खबर के मुताबिक, पहले तो लड़के पैसे मांगने लगे और जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर आरोपियों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जिसके बाद इन दरिंदो ने पीड़ित लड़की को निर्वस्त्र किया और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। साथ ही आरोपियों ने बेहोशी की हालत में लड़की को पास ही के तालाब में जबरन नहलाया और पुरुष दोस्त के साथ निर्वस्त्र छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। सरकार प्रशासन ने लिया मामलें में संज्ञान.... आपको बता दें कि मामलें मं सरकार ने कहा है कि मामलें की जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। बीजेपी नेता ने इस मानसिक रोग करार देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पहले समाज में बदलाव की जरूरत है, लोगों की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। मामलें महिला आयोग ने लिया संज्ञान मामलें में महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए सरकार और पुलिस पर आरोपियों को जल्दी पकड़ने का दबाव बनाएंगी। साथ ही महिला आयोग पीड़िता के परिवार से मिली, जिसके बाद उन्होंने कहा कि पीड़िता को जल्दी ही इंसाफ मिलेगा।
विषयझारखंड
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →