बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

स्कूल से घर लौट रही थी नाबालिग, फिर हुआ ऐसा कि...

राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सीकर के मुंडरू में एक नाबालिग के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया है.

स्कूल से घर लौट रही थी नाबालिग, फिर हुआ ऐसा कि...

राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सीकर के मुंडरू में एक नाबालिग के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया है. बता दें कि इस नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल की है और पीड़िता की मां ने बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार करने और वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है. इतना ही नहीं इस वारदात को 21 अगस्त को अंजाम दिया गया था.

विज्ञापन

पीड़िता की मां का कहना है कि जब उसकी बेटी स्कूल से लौट रही थी. तब उसकी बेटी को एक कार सवार व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी लड़की का अपहरण किया था. जिसके बाद उसका सामूहिक बलत्कार भी किया गया. और फिर 24 अगस्त को लड़की को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया. जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए.

बता दें कि 21 अगस्त को लड़की के गायब होने के बाद मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 24 अगस्त को एक बार फिर से महिला ने बेटी के घर लौटने के बाद सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पीडिता की मां ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की. कि थाने से उन्हें रिपोर्ट की कॉपी तक नहीं दी जा रही. अब मामला इतान बढ़ गया था कि पुलिस इस मामले को बढ़ता देखकर हरकत में आ गई. वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि जिन आरोपी ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने उसकी बेटी का वीडियो भी बनाया था और अब वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं. तब जाकर पुलिस ने इस मामले को लेकर सचेत है. पीड़िता की मेडिकल जांच और धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : दिल्ली महिला आयोग ने वेश्यावृत्ति में फंसी लड़की की इस तरह की मदद

फिलहाल आरोपी फरार चल रहें है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी इस मामले पर कोई भी कर्रवाई नहीं की गई. यहां पर सवाल यह उठता है कि जब पुलिस ही इस तरह की लापरवाही करेंगी, तो आपराधियों को कौन सजा देगा ?

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →