गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राजस्थान में एक विवाहिता के संग गैंगरेप कर दी धमकी

बदमाश किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नही हटते चाहे वह किसी भी मुद्दे से सम्बंधित क्यों न हो, या फिर यू कहे कि वह किसी भी देश में क्यों न हो और अगर हम यहां…

राजस्थान में एक विवाहिता के संग गैंगरेप कर दी धमकी

बदमाश किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नही हटते चाहे वह किसी भी मुद्दे से सम्बंधित क्यों न हो, या फिर यू कहे कि वह किसी भी देश में क्यों न हो और अगर हम यहां पर बात करे रेप जैसी घटना कि तो पूरे देश में कई ऐसी घटनाएं होती है. जो रेप, गैंगरेप जैसी मामले से सम्बंधित होती है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान का है, जहां राजस्थान के पाली जिले में 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कुछ बदमाशों ने गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन


बता दें कि बदमाशों ने पहले उस विवाहिता के साथ बलत्कार जैसे घटना को अंजाम दिया और उसका एक अश्लील विडियों बनाकर उसे धमकी दी कि अगर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी या किसी को बताया, तो इस विडियो को वायरल कर देगे.


औद्योगिक थाना क्षेत्र के थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी ने बताया कि महिला देर रात रविवार को उन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करावाने आई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

imgpsh fullsize anim 7


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने उन आरोपियों को पकड़ लिया है. फिलहाल एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी पहचान संजय भाट के नाम से कि गई है. संजय भाट की तलाश अभी जारी है.

यह भी पढ़ें : गोवा में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने कर डाला ऐसा काम


पुलिस के मुताबिक महिला बीती 26 मई को अपने एक मित्र के साथ बाइक से मामा नाडी मंदिर जा रही थी. तभी पांचों आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोका और सुनसान इलाके में ले जाकर महिला के साथ सामुहिक बलात्कार किया. उन्होंने पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया था और महिला को धमकी दी भी थी.


पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. महिला का पति एक कारखाने में मजदूरी का काम करता है. जो सरकार बेटी पढ़ाओं और बेटी बचाओं कहने से नही थकती उन्ही के राज मे रेप जैसी शर्मसार कर देनी वाली घटना हो रही है. अब सवाल ये उठता है कि कब खत्म होगी, ऐसी शर्मनाक घटनाएं या फिर लड़कीयां व महिलाएं इस तरह घर से बहार निकलने के बाद इस हादसे का शिकार होती रहेगी?

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →