रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

4 साल की इस बच्ची ने किया कुछ ऐसा कि बन गया विश्वरिकॉर्ड

दरअसल, सकारात्कता की खबरें कभी-कभी आपकी दहलीज तक पहुंचती है और उनमें कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती है।

4 साल की इस बच्ची ने किया कुछ ऐसा कि बन गया विश्वरिकॉर्ड

दरअसल, सकारात्कता की खबरें कभी-कभी आपकी दहलीज तक पहुंचती है और उनमें कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती है। ऐसा एक विश्वरिकॉर्ड चार साल की भारतीय बच्ची ने बनाया है, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन

दरअसल, एक बच्ची ने सिर्फ 84 सेकेंड में विश्वरिकॉर्ड कायम करते हुए पचास के करीब देशों की राजधानियों के नाम बता दिए। इस बच्ची ने एशिया महाद्वीप के सभी 49 देशों के झंड़ों को पहचान उनकी राजधानियों के नाम सटीकता से बता दिए।  ये कारनामा करते ही बच्ची के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड एक चार साल की बच्ची के नाम ही था, लेकिन उसने सिर्फ देशों के झंडे पहचान कर उनके नाम ही बताए थे, उनकी राजधानी नहीं। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने करने वाली चार साल की इस बच्ची का नाम वेयाशिनी है। जब वेयाशिनी झंडे देख कर देशों के नाम और उनकी राजधानी बता रही थी, उस समय ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी वहीं मौजूद थे। विश्व रिकॉर्ड बनते ही उन्होंने वेयाशिनी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं, वेयाशिनी के इस कारनामे से उनकी परिवार वाले काफी खुश हैं। 

वेयाशिनी चेन्नई के पोरूर में स्थित एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती हैं। पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान उनके पिता ने बताया था कि वेयाशिनी की याद करने की क्षमता काफी अधिक है।

इस चार की बेटी की प्रतिभा की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच रही है। वेयाशिनी के इस करतब से देश सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें : सुषमा के निधन से शोक में डूबा देश, इन नेताओं ने कहा…

विषयचीन
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →