सुषमा के निधन से शोक में डूबा देश, इन नेताओं ने कहा…

252

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन से सियासी दलों के साथ देश भी शोक में डूबा हुआ है। लोग सुषमा के व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धि को याद करके गम में डूबे हुए हैं। देश ने सियासत का एक जाना-माना व भाजपा ने एक प्रभावशाली वक्ता खो दिया है। इस गमगीन लम्हे पर राजनैतिक दलों के नेताओं की आंखें नम हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके दिल्ली स्थिति आवास पर पहुंचे। भाजपा नेत्री का पार्थिव शरीर देखकर पीएम मोदी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और भावुक हो गए। मोदी के अलावा भाजपा व देश की प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Sushma Sawaraj 3 1 -

पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, ‘’वह भारतीय संस्कृति की राजदूत थी। वह एक सक्षम प्रशासक और एक संवेदनशील नेता थीं। आज पूरा देश उनके जैसे नेता को खोने से दुखी है। उन्होंने सभी की समस्याओं को समझा और उनकी सेवा की। हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं।‘’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धापूर्ण विदाई देने पहुंचे। वहीं दिल्ली सरकार ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

सियासी हुक्मारानों के अलावा देश के लोग, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता अपने प्रिय नेता को खो देने से दुखी है। उनके व्यक्तित्व से हर कोई परिचित है। मोदी सरकार ते पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री के रूप में जो सफलताएं, उपलब्धियां हासिल कीं, वे सराहनीय है। विदेशों में फंसे भारतीयों को को विकट परिस्थितियों से निकालकर वापस वतन वापसी का श्रेय सुषमा स्वराज को जाता है। इन सबके बीच उनके अचानक हुए निधन से देश की सियासत में सन्नाटा पड़ा है।

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- फारूख, उमर, मुफ्ती आंतकवादी नहीं, उनकी…